भेज दिया कई गुना अधिक बिल अब लगा रहे विभाग का चक्कर

परेशानी. बिजली विभाग के कैंप में आयी 113 शिकायतें देवघर : बिजली विभाग की अोर से जिले के चारों सब डिवीजन में उपभोक्ताअों की बिल संबंधी समस्याअों के निराकरण के लिए एक दिवसीय कैंप लगाया गया. जिले के चार अलग-अलग कैंपों में कुल 113 शिकायतें दी गयी. इसमें सिर्फ देवघर सब डिवीजन कार्यालय में 51 […]

परेशानी. बिजली विभाग के कैंप में आयी 113 शिकायतें

देवघर : बिजली विभाग की अोर से जिले के चारों सब डिवीजन में उपभोक्ताअों की बिल संबंधी समस्याअों के निराकरण के लिए एक दिवसीय कैंप लगाया गया. जिले के चार अलग-अलग कैंपों में कुल 113 शिकायतें दी गयी. इसमें सिर्फ देवघर सब डिवीजन कार्यालय में 51 उपभोक्ताअों ने, सारठ में 12 उपभोक्ताअों ने, जसीडीह में 32 उपभोक्ताअों ने व मधुपुर सब डिवीजन कार्यालय में 18 उपभोक्ताअों ने बिल को लेकर लिखित शिकायत की. इनमें कई ज्यादातर उपभोक्ताओं ने अधिक बिल भेजने की शिकायत की.
कहते हैं इइ
विभाग के चार अलग-अलग सब डिवीजन कार्यालय में बिल संबंधी समस्या के लिए कैंप लगा था, जिसमें 113 शिकायतें आयी है. इन सारी शिकायतों की जांच करवा कर एक सप्ताह के अंदर उसे निष्पादित किया जायेगा.
दीनानाथ साहु, कार्यपालक अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >