जिप सदस्य पर पैसे मांगने का आरोप

देवघर : देवीपुर के जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव पर मत्स्य विभाग के तालाब की योजना के नाम पर एक मछुवारे पैसे मांगने का आरोप लगा है. मारगोमुंडा के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सचिव मो जाकिर हुसैन ने डीसी व मत्स्य पदाधिकारी को आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज करायी है. जाकिर हुसैन का कहना है […]

देवघर : देवीपुर के जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव पर मत्स्य विभाग के तालाब की योजना के नाम पर एक मछुवारे पैसे मांगने का आरोप लगा है. मारगोमुंडा के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सचिव मो जाकिर हुसैन ने डीसी व मत्स्य पदाधिकारी को आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज करायी है. जाकिर हुसैन का कहना है कि वे मछलीपालन व बिक्री कर जीवन-यापन करते हैं, मत्स्य विभाग से उनके प्रखंड में 15 तालाबों का चयन किया गया है.

अब इन तालाबों की चयन प्रक्रिया जिला परिषद से होनी है, लेकिन देवीपुर के जिला परिषद सदस्य सह कृषि एवं उद्योग विभाग के सभापति महेंद्र यादव द्वारा उनसे फोन कर डेढ़ लाख रुपये मांगा जा रहा है. पैसा नहीं देने पर मछुवारे को धमकी भी दी गयी है. मछुआरा ने आरोप लगाया है कि पैसा नहीं पहुंचाने पर महेंद्र ने पूरी तालाब की योजना रद्द कराने की धमकी भी दी है. मछुआरे ने डीसी से गुहार लगाते हुए कहा कि वे सरकारी तालाब की बंदोबस्ती लेकर मत्स्य विभाग को राजस्व भी जमा करते हैं, अगर तालाब नहीं बना तो मछली का उत्पादन कम हो जायेगा व सैकड़ों मछुआरों की जीविका पर असर पड़ेगा. मछुआरा ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

मछुआरे ने मेरा निजी पैसा रख लिया है : महेंद्र : जिप सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि मछुआरा जाकिर हुसैन उनके देवीपुर स्थित गांव बरियाडीह में मछली का उत्पादन उनके पैतृक तालाब में करते थे, मछली का उत्पादन के बाद जाकिर ने उनके हिस्से का बकाया करी पौने दो लाख रुपये रख लिया है. बार-बार पैसा मांगने के बाद भी वे नहीं दे रहे हैं. पैसे पर उनका हक है, इसलिए मांगते हैं. उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को जिपकी बैठक में निर्णय लेने के बाद मारगोमुंडा प्रखंड के तालाबों की जांच में भी गड़बड़ी मिली है, इसमें बिचौलियागिरी हुई है, इसलिए मुछआरा द्वारा आरोप लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >