गोड्डा की पीड़िता से मिले हरियाणा बाल कल्याण आयोग की टीम, कहा
देवघर : मंगलवार को मुक्त करायी गयी गोड्डा के राजाभिट्ठा की रहने वाली पहाड़िया बच्ची का इलाज फरीदाबाद स्थित एमके अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. बुधवार को हरियाणा बाल कल्याण आयोग की टीम ने अस्पताल पहुंच कर बच्ची के बारे में पूरी जानकारी ली. आयोग के सदस्य बाल कृष्ण गोयल […]
देवघर : मंगलवार को मुक्त करायी गयी गोड्डा के राजाभिट्ठा की रहने वाली पहाड़िया बच्ची का इलाज फरीदाबाद स्थित एमके अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. बुधवार को हरियाणा बाल कल्याण आयोग की टीम ने अस्पताल पहुंच कर बच्ची के बारे में पूरी जानकारी ली. आयोग के सदस्य बाल कृष्ण गोयल ने प्रभात खबर को बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है.
उसे पूरी सुरक्षा दी गयी है. 24 घंटे महिला पुलिस की सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है. जांच में पाया कि उसके शरीर पर कई जगह चाकू के वार के जख्म हैं. इसके अलावा उसे बोन टीवी भी है. इस कारण हड्डी में पस भर गया है. इसके अलावा उसके शरीर में केल्शियम की काफी कमी है. अस्पताल में डॉक्टरों से कहा गया है कि उसके इलाज में कोई कमी न हो. बच्ची आयोग के संरक्षण में है. प्रायोरिटी है कि उसे पहले ठीक किया जाये.
दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया निर्देश : आयोग के सदस्य श्री गोयल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश
बच्ची का हो रहा…
दिया गया है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करें. साथ ही इस तरह का रैकेट जो झारखंड से लड़कियों को दिल्ली, हरियाणा आदि शहरों में लाकर अपनी हवश का शिकार बनाते हैं, उसका पराफाश करें. आयोग पुलिस को पूरी मदद करेगा. श्री गोयल ने कहा कि सभी सुसंगत धाराओं के तहत आरोपितों पर कार्रवाई होगी. एसटी एक्ट जो छूट गया था, आयोग के निर्देश पर पुलिस ने एफआइआर में एसटी एक्ट भी लगाया है. टीम में आयोग के सदस्य श्री गोयल के साथ बाल कल्याण समिति फरीदाबाद के चेयरमैन हरीश मल्लिक और महिला एसएचओ मौजूद थे.