ब्राह्मण भी करें पद्मावत का विरोध

सांसद निशिकांत ने फेसबुक पर पोस्ट कर जताया िवरोध, कहा देवघर : विवादों से घिरी संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत के विरोध में गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे भी उतर आये हैं. सांसद ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर फिल्म पद्मावत पर विरोध जताया है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा […]

सांसद निशिकांत ने फेसबुक पर पोस्ट कर जताया िवरोध, कहा

देवघर : विवादों से घिरी संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत के विरोध में गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे भी उतर आये हैं. सांसद ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर फिल्म पद्मावत पर विरोध जताया है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि फिल्म पद्मावत का विरोध ब्राह्मण को भी करना चाहिए. इस फिल्म में उनको वासना लोलुप व गद्दार दिखाया गया है. एक तरह से सांसद निशिकांत ने सोशल मीडिया के जरिये ब्राह्मणों से पद्मावत फिल्म का खुलेआम विरोध करने की अपील कर दी है.
पोस्ट के बाद सांसद के इस अपील पर कई लोगों ने समर्थन भी कॉमेंट के जरिये किया है, हालांकि कुछ लोगों यह भी कहा है कि फिल्म रिलीज होने से पहले बोलते तो बढ़िया होता. पिछले दिनों ब्राह्मणों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा दिये गये बयान को सांसद निशिकांत ने अपने फेसकबुक पोस्ट के जरिये इसे कोई आपत्तिजनक नहीं बताया था. सीएम के बयान पर समर्थन करने के इस पोस्ट पर सांसद श्री दुबे को कई ब्राह्मणों के आलोचना का शिकार होना पड़ा था और वे सोशल मीडिया में ट्रॉल हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >