जमशेदपुर में चोरी, देवघर में खपा दी 22.5 किलो चांदी

देवघर : जमशेदपुर अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मां लक्ष्मी ज्वेलर्स से 12 लाख के आभूषण की चोरी का तार देवघर से जुड़ गया है. चोरों ने चोरी के आभूषण देवघर एसबी राय रोड स्थित जगत मामू की दुकान में बेचा था. मामले में गोविंदपुर थाना की पुलिस ने बागबेड़ा के एक आरोपित राकेश को […]

देवघर : जमशेदपुर अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मां लक्ष्मी ज्वेलर्स से 12 लाख के आभूषण की चोरी का तार देवघर से जुड़ गया है. चोरों ने चोरी के आभूषण देवघर एसबी राय रोड स्थित जगत मामू की दुकान में बेचा था. मामले में गोविंदपुर थाना की पुलिस ने बागबेड़ा के एक आरोपित राकेश को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर गोविंदपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन देवघर स्थित जगत मामू की आभूषण दुकान पर रविवार शाम में छापेमारी करने पहुंचे.
यहां नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार के सहयोग से पांडेय बाड़ी में बने मार्केट काॅम्प्लेक्स स्थित जगत मामू के आभूषण दुकान में छापेमारी की. दुकानदार संजय वर्मा सहित उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया गया. दुकान व उसके गणेश मार्केट स्थित किराये के आवास में करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया. संजय की दुकान से आधा किलो गलाया हुआ चांदी व चांदी का एक बिस्कुट बरामद किया गया. महिला पुलिस के साथ उसके आवास में की गयी छानबीन में 42 पुराने पांच सौ रुपये के नोट जब्त किये गये.
दुकान में रखे एक चेस्ट की चाबी नहीं मिलने से उसकी तलाशी नहीं ली जा सकी. फिलहाल दोनों भाइयों से नगर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. जमशेदपुर से साथ लाये आरोपित राकेश ने पुलिस की मौजूदगी में बताया कि 22.7 किलो चांदी उसने संजय के पास 4,12,000 रुपये में बेची थी. चांदी की तीन सिल्ली क्रमश: 9.3 किलो, 9.8 किलो व 3.6 किलो की थी. राकेश ने पुलिस को यह भी बताया कि संजय उसका रिश्तेदार लगता है.
आठ साल पूर्व देवघर में रहकर उसने काम सीखा था. उसी जान-पहचान को लेकर तीन-चार दिन पहले यहां आया और चोरी की चांदी बिक्री कर वापस लौट गया. जगशेदपुर व नगर पुलिस के सामने दुकानदार ने उसके बयान की पुष्टि करते हुए कहा कि खरीदी हुई चांदी उसने बेच दी है. फिलहाल गोविंदपुर थाना प्रभारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. बताते चलें कि जमशेदपुर के मां लक्ष्मी ज्वेलर्स में 22 जनवरी को 12 लाख के आभूषण की चोरी हुई थी. छापेमारी में नगर थाना के एएसआइ प्रमोद कुमार व ओमप्रकाश भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >