देवघर : वरिष्ठ पत्रकार आलोक संतोष का शुक्रवार की शाम में निधन हो गया. कैंसर रोग से पीड़ित 56 वर्षीय आलोक संतोषी पिछले तीन वर्षों से इलाजरत थे. निधन की खबर पाकर पत्रकारों व शुभेच्छुओं की भीड़ सदर अस्पताल व घर पर उमड़ पड़ी. दाह संस्कार देवघर शमशान घाट पर किया गया. बेटा आकाश ने […]
देवघर : वरिष्ठ पत्रकार आलोक संतोष का शुक्रवार की शाम में निधन हो गया. कैंसर रोग से पीड़ित 56 वर्षीय आलोक संतोषी पिछले तीन वर्षों से इलाजरत थे. निधन की खबर पाकर पत्रकारों व शुभेच्छुओं की भीड़ सदर अस्पताल व घर पर उमड़ पड़ी. दाह संस्कार देवघर शमशान घाट पर किया गया. बेटा आकाश ने मुखाग्नि दी. अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा व एक बेटी छोड़ गये. पत्रकार आलोक दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता जगत में थे. पत्रकारिता की शुरुआत हिंदी अखबार से की.
विभिन्न अखबारों में काम करने के बाद पिछले कुछ वर्षों से लोकल चैनल के लिए काम करते रहे. इन्हें मंच संचालन में भी पारंगत हासिल था. देवघर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंच संचालन के लिए समय-समय पर जाते रहते थे. शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाने सूबे के श्रम मंत्री राज पलिवार भी घर पर पहुंचे थे.
अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचने वालों में प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया के पत्रकारों के अलावा पूर्व मंत्री बिहार कृष्णानंद झा, जरमुंडी विधायक बादल, देवघर विधायक नारायण दास, जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान, संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, ताराचंद जैन, रामनाथ शर्मा, पार्षद रीता चौरसिया, पार्षद गुलाब मिश्र, डॉ अमित प्रसाद,
भाजपा नेत्री ममता गुप्ता, विजया सिंह, बबलू सिंह, प्रो एमजी तिवारी, प्रो रामनंदन सिंह, मधु कुमारी, वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार जयनारायण राय, पूर्व एसडीओ देवघर सुधीर गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य सरोलिया, अभयानंद झा, बजरंगी महथा, अजीत केसरी, अधिवक्ता सोहन केसरी, पवन टमकोरिया, राकेश वर्मा, शिक्षिका श्वेता शर्मा, शिव कुमार, सहदेव पोद्दार, राजू ठाकुर सहित शहर के जाने-माने लोग पहुंचे थे. शोक व्यक्त करने वालों में झाविमो नेता अशोक वर्मा, विपिन देव भी शामिल हैं.