750 पाउच देसी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

देवघर : जसीडीह पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सरासनी मानिकपुर पंप के समीप से देसी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के शराब कारोबारी भारी मात्रा में वाहन से शराब लेकर बिहार जा रहे हैं. इसके […]

देवघर : जसीडीह पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सरासनी मानिकपुर पंप के समीप से देसी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के शराब कारोबारी भारी मात्रा में वाहन से शराब लेकर बिहार जा रहे हैं. इसके बाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने पुलिस बल के साथ जांच की, जिसमें एक टेंपो (जेएच 15 एफ 2712) में चार बोरे में भरा 750 पाउच देसी मसालेदार शराब जब्त किया गया. साथ ही नगर थाना क्षेत्र के बसमता निवासी डेगन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं जसीडीह बाजार निवासी प्रमोद वर्णवाल पुलिस को देखते ही भाग निकला. इस संबंध में एएसआइ जय प्रकाश पांडेय के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >