बॉडीगार्ड के लिए हो रहा रिव्यू
सुरक्षा समिति में भी होगी चर्चा
एक बॉडीगार्ड बाबा मंदिर थाने से मिला
देवघर : बाबा मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त को मिले दो बॉडीगार्ड की उपयोगिता मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर प्रबंधक को एक अंगरक्षक सुरक्षा समिति से मिला है व दूसरा श्रावणी मेला के दौरान बाबा मंदिर थाने से दिया गया है. किस परिस्थिति में मंदिर प्रबंधक को दूसरा बॉडीगार्ड दिया गया इसकी समीक्षा की जा रही है. इस संबंध में मंदिर प्रबंधक से भी लिखित तौर पर पूछा जायेगा कि क्यों नहीं अंगरक्षक को वापस लिया जाये. वहीं सुरक्षा समिति से मिले अंगरक्षक के बारे में आगामी बैठक में समीक्षा की जायेगी. डीसी से भी इस संबंध में राय जाना जायेगा. इसके बाद ही निर्णय लिया जायेगा.
सरकार का हर माह 60 हजार हो रहा खर्च : बाबा मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त को मंदिर से 15 हजार रुपये वेतन मिलता है. प्रशासन की नजर में प्रबंधक कितना विशिष्ट व्यक्ति है, यह इसी से पता चलता है कि उन्हें दो-दो बॉडीगार्ड दिये गये हैं. बॉडीगार्ड पर सरकार का हर माह साठ हजार रुपये तक खर्च हो रहा है.
