सोमवार को बाबा पर चढ़ेगा तिल
एक महीने तक लगेगा खिचड़ी का भोग
देवघर : बाबा मंदिर में सोमवार को मकर संक्रांति मनाया जायेगा. इसके लिए मंदिर में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में बाबा मंदिर इस्टेट पुरोहित पंडित पिंकू महाराज ने बताया कि रविवार को मकर संक्रांत 11:30 बजे से प्रारंभ हो रहा है, जो की सोमवार 12:30 बजे तक तक रहेगा. संक्रांति के अवसर पर सुबह के सरकारी पूजा में बाबा पर तील चढ़ाने की परंपरा होती है. इस परंपरा को सोमवार के पुण्यकाल में निभायी जायेगी. पुजारी पूजा के दौरान बाबा पर तील अर्पण कर मकर संक्राति पर्व को संपन्न करेंगे.
