25 लाख लॉटरी दिलाने के नाम पर 41,900 रुपये की ठगी

यूपी के बागपत जिले के इंद्रपाल नामक व्यक्ति से की गयी ठगी कुंडा पुलिस ने एकाउंट धारक की खोज में करेगी छापेमारी देवघर : 25 लाख रुपये की लॉटरी दिलाने के नाम पर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से 41,900 रुपये की ठगी कर ली गयी. इन रुपये का ट्रांसफर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) […]

यूपी के बागपत जिले के इंद्रपाल नामक व्यक्ति से की गयी ठगी

कुंडा पुलिस ने एकाउंट धारक की खोज में करेगी छापेमारी
देवघर : 25 लाख रुपये की लॉटरी दिलाने के नाम पर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से 41,900 रुपये की ठगी कर ली गयी. इन रुपये का ट्रांसफर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) देवघर शाखा के एक एकाउंट में किया गया था. घटना को लेकर यूपी अंतर्गत बाघपट जिले के बारउट थाना के आग्रह पर कुंडा पुलिस गुरुवार दोपहर में ओबीसी देवघर शाखा पहुंची. यहां पुलिस ने 41,900 रुपये की ठगी करने वाले एकाउंट होल्डर का डिटेल्स लिया. पुलिस के अनुसार, ओबीसी देवघर शाखा के एक एकाउंट में ठगी की रकम ट्रांसफर किया गया था और उक्त राशि धारक द्वारा निकासी भी कर ली गयी.
कुंडा पुलिस के आग्रह पर ओबीसी बैंक के प्रबंधक ने उस एकाउंट को फ्रीज कर दिया. पूछने पर कुंडा पुलिस ने बताया कि बाओली निवासी इंद्रपाल के मोबाइल पर कॉल कर 25 लाख रुपये की लॉटरी उसके नाम से निकलने का झांसा दिया गया था. इसके लिए उससे ओबीसी देवघर शाखा के एक एकाउंट में 41900 रुपये जमा कराये गये. इस संबंध में इंद्रपाल ने यूपी के बारउट थाना में शिकायत दर्ज कराया है. अब कुंडा पुलिस एकाउंट होल्डर की खोज में छापेमारी भी करेगी. एकाउंट होल्डर का फोटो भी कुंडा पुलिस ने बैंक से प्राप्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >