चार ट्रक चालकों समेत मालिकों पर एफआइआर दर्ज

देवघर : सहायक जिला खनन पदाधिकारी की शिकायत पर चार ट्रकों के चालकों व मालिकों के खिलाफ नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया. मामले में ट्रक नंबर जेएच 15जे-7049, जेएच 15क्यू-7677, हाइवा जेएच 11एच-7842 व जेएच 15के-9343 के चालकों व मालिकों को आरोपित बनाया गया है. इन सभी ट्रकों व हाइवा को डीटीओ तथा […]

देवघर : सहायक जिला खनन पदाधिकारी की शिकायत पर चार ट्रकों के चालकों व मालिकों के खिलाफ नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया. मामले में ट्रक नंबर जेएच 15जे-7049, जेएच 15क्यू-7677, हाइवा जेएच 11एच-7842 व जेएच 15के-9343 के चालकों व मालिकों को आरोपित बनाया गया है. इन सभी ट्रकों व हाइवा को डीटीओ तथा नगर थाना प्रभारी ने देवघर कॉलेज मोड़ के समीप संयुक्त चेकिंग अभियान में नौ जनवरी को पकड़ा था. इन वाहनों के चालक मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा सके थे. इन गाड़ियों द्वारा अवैध तौर पर बिना कागज के पत्थर के चिप्स व बालू का परिवहन कर राजस्व चोरी की जा रही थी. समाचार लिखे जाने तक नगर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >