गैस गोदाम की सुरक्षा राम करेंगे

अनदेखी. गैस गोदाम डकैती कांड के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सतर्कता शहर के किसी भी गैस गोदाम में नहीं है सुरक्षा की कोई व्यवस्था आबादी वाले क्षेत्र से दूर रहने के कारण सुरक्षा है बड़ा मुद्दा देवघर : नगर थानांतर्गत खोरादह में स्थित भारत गैस एजेंसी (मॉडर्न इंटरप्राइजेज) के गोदाम में मंगलवार को […]

अनदेखी. गैस गोदाम डकैती कांड के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सतर्कता

शहर के किसी भी गैस गोदाम में नहीं है सुरक्षा की कोई व्यवस्था
आबादी वाले क्षेत्र से दूर रहने के कारण सुरक्षा है बड़ा मुद्दा
देवघर : नगर थानांतर्गत खोरादह में स्थित भारत गैस एजेंसी (मॉडर्न इंटरप्राइजेज) के गोदाम में मंगलवार को हुई डकैती के बाद भी जिला पुलिस सजग नहीं हुई है. बुधवार को भी शहर के सभी गैस गोदाम भगवान भरोसे रहा. डकैती से शहर के अन्य गैस गोदामों के कर्मियों में भय देखा जा रहा है. शहर के अधिकांश गैस गोदाम ग्रामीण क्षेत्रों में है. ज्वलनशील पदार्थ रहने से संभावित खतरों को देखते हुए शहर से दूर गोदाम बनाया जाता है. कांड ने एक बार सोचने के लिए लोगों को मजबूर कर दिया है. बुधवार को प्रभात खबर टीम ने सभी प्रमुख गैस गोदामों का हाल देखा. इसमें किसी भी गैस गोदाम में पुलिस बल नहीं थे.
इतना ही नहीं डकैती के बाद बुधवार को अन्य गैस गोदामों की सुरक्षा का जायजा लेने पुलिस नहीं गयी. विदित हो कि मंगलवार को बैजनाथपुर-कुंडा बाइपास रोड पर स्थित भारत गैस एजेंसी (मॉडर्न इंटरप्राइजेज) की दीवार फांद कर कैशियर अशोक कुमार सिंह से कनपट्टी पर पिस्तौल सटा कर 3,52,470 रुपये लूट कर लाल व ब्लू रंग की अपाची से फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >