यौन शोषण मामले में स्कूल का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

एसपी ने स्कूल प्रबंधन से दो दिनों के अंदर मांगा जवाब डीसी व डीएसइ को भी भेजी गयी पत्र की प्रतिलिपि देवघर : नाबालिग बच्चों के साथ गलत हरकत कर वीडियो क्लिप बनाने के मामले को एसपी एनके सिंह ने गंभीरता से लिया है. मामले में एसपी ने झौसागढ़ी इलाके में स्थित उक्त स्कूल की […]

एसपी ने स्कूल प्रबंधन से दो दिनों के अंदर मांगा जवाब

डीसी व डीएसइ को भी भेजी गयी पत्र की प्रतिलिपि
देवघर : नाबालिग बच्चों के साथ गलत हरकत कर वीडियो क्लिप बनाने के मामले को एसपी एनके सिंह ने गंभीरता से लिया है. मामले में एसपी ने झौसागढ़ी इलाके में स्थित उक्त स्कूल की प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर दो दिनों में जवाब मांगा है. पत्र की प्रतिलिपि एसपी ने डीसी व डीएसइ को भी भेजी है. पत्र में जिक्र है कि ऐसी घटना से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है. बच्चों की निगरानी का दायित्व स्कूल प्रबंधन का भी है, जिसका निर्वहन नहीं हुआ. पूछे जाने पर एसपी ने बताया कि अगर मामले में दो दिनों के अंदर प्रधानाचार्य का जवाब नहीं मिला, तो उनके द्वारा स्कूल के रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए डीसी सहित संबंधित विभाग को अनुशंसा कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >