करौं : पैक्सों में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को अपना धान औने-पौने दाम में बेचने को विवश हैं. सरकार ने प्रखंड के सालतर, नागादरी, टेकरा व सिरसा में पैक्स केंद्रों पर धान क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया था, लेकिन सिरसा के अलावा कहीं भी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान अपना धान 12-13 सौ रुपये प्रति क्विंटल बेचने को विवश हैं. इससे किसनों को 400 से 500 रुपये का नुकसान हो रहा है.
करौं : औने-पौने दाम में बेच रहे है धान
करौं : पैक्सों में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को अपना धान औने-पौने दाम में बेचने को विवश हैं. सरकार ने प्रखंड के सालतर, नागादरी, टेकरा व सिरसा में पैक्स केंद्रों पर धान क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया था, लेकिन सिरसा के अलावा कहीं भी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से […]

धान क्रय केंद्र नहीं रहने से किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. किसान धान बेचकर अपनी अन्य जरूरतों को पूरा करते है. लेकिन पदाधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां धान क्रय केंद्र नहीं खुल पाया है.
– दिलीप ओझा, किसान
वर्तमान में धान का उचित दाम बाजार में नहीं मिल पा रहा है. सरकार ने पैक्स के माध्यम से उचित मूल्य में खरीदने की बात थी. परंतु अब तक केंद्र नहीं खुलने से धान औने पौने दाम में बेचना पड़ रहा है. इससे नुकसान हो रहा है.
– अश्विनी बल, किसान