चितरा : क्षेत्र के पैक्स में किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है. किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र में धान बेचने के बाद भी पैसे के भुगतान के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है. मजबूर होकर व्यापारी के पास किसानों को धान बेचना पड़ता है.
पैक्स में धान देने से काफी इंतजार करना पड़ता है. वैसे इस वर्ष तो धान लिया ही नहीं जा रहा है. इसलिए वे व्यापारी को ही धान बेच कर अपना काम निकालते हैं. नुकसान की परवाह नहीं करते हैं.
-अर्जुन प्रसाद महतो, किसान, ठाढ़ी
विभाग ने अभी तक धान खरीदने के लिए लिखित आदेश नहीं दिया है. आदेश मिलने पर भी जो पंजीकृत किसान हैं, उन्हीं किसानों का धान खरीदा जायेगा.जो पंजीकृत नहीं वे धान बेच रहे हैं.
– सुधीर वर्मा, अध्यक्ष, चितरा पैक्स
