देवघर : देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रखंड, प्रकोष्ठ व मोर्चा अध्यक्ष की बैठक स्थानीय होटल में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने की. जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम को ससमय पूरा करने को कहा. मिशन 2019 चुनाव को लेकर अभी से जुटने का निर्देश दिया. सभी प्रखंड अध्यक्ष के साथ प्रखंड में कार्यालय खोलने, प्रखंड कमेटी की सूची, बूथ कमेटी का गठन, कांग्रेस पदाधिकारी के घराें पर झंडा लगाने, हर महीने जनता की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करने, नगर निकाय चुनाव आदि पर चर्चा की गयी.
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सूचना हर हाल में फोटो सहित जिला कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया. नौ जनवरी को युवा अधिकार यात्रा का समापन देवघर में करने का निर्णय लिया गया. इसकी तैयारी जोर-शाेर से की जा रही है. बैठक में जीवन प्रकाश, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर देव, पंजाबी राउत, रवि गुप्ता, बृजभूषण राम, नटराज प्रदीप, मो समसुद्दीन, रंजीत कुमार साह, शैलेश कुमार मालवीय, मीडिया प्रभारी शुकदेव दुबे आदि उपस्थित थे.
