साइबर ठगों की खोज में ग्वालियर पुलिस का छापा

सनबदिया डुमरिया गांव के छह युवकों की तलाश देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के साइबर ठगों की तलाश में मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस की छापेमारी हुई. जगतपुर गांव के एक साइबर ठग ने अपने निजी खाते में ठगी के पैसे को ट्रांसफर किया है. ग्वालियर पुलिस की सूचना पर पहले उक्त […]

सनबदिया डुमरिया गांव के छह युवकों की तलाश

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के साइबर ठगों की तलाश में मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस की छापेमारी हुई. जगतपुर गांव के एक साइबर ठग ने अपने निजी खाते में ठगी के पैसे को ट्रांसफर किया है. ग्वालियर पुलिस की सूचना पर पहले उक्त साइबर ठग के बैंक खाता संचालन पर रोक लगायी गयी, उसके बाद ग्वालियर पुलिस ने साइबर ठग की तलाश में पहुंची है. उक्त साइबर ठग घर पर नहीं मिला, तो ग्वालियर पुलिस ने जगतपुर व लतासारे के आसपास कई लोगों से उक्त ठग के बारे में जानकारी प्राप्त की.
इधर मोहनपुर पुलिस ने सनबदिया डुमरिया गांव के छह युवकों की तलाश में बैंक मोड़ से लेकर आमगाछी तक कई ठिकानों पर छापेमारी की. मोहनपुर ने पुलिस ने कोठिया जनाकी गांव के अभय, नीरज, संतोष, मोहना कनाली गांव के पप्पू व कमलकांत समेत घोरमारा के आनंद व लालू की तलाश में कई जगह भी छापेमारी की. लेकिन कोई हाथ नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >