आज दिनभर रोटेशन में मिलेगी बिजली

132 केवीए देवघर-दुमका संचरण लाइन एक व दो सर्किट की शिफ्टिंग का होगा कार्य देवघर को चाहिए 70 मेगावाट, मिलेगी सिर्फ 25 मेगावाट बिजली 33 केवीए सारठ फीडर पूर्ण रूप से रहेगी बाधित देवघर : शुक्रवार की सुबह छह बजे से शाम के छह बजे तक शहरवासियों को रोटेशन पर बिजली दी जायेगी. इस दौरान […]

132 केवीए देवघर-दुमका संचरण लाइन एक व दो सर्किट की शिफ्टिंग का होगा कार्य

देवघर को चाहिए 70 मेगावाट, मिलेगी सिर्फ 25 मेगावाट बिजली
33 केवीए सारठ फीडर पूर्ण रूप से रहेगी बाधित
देवघर : शुक्रवार की सुबह छह बजे से शाम के छह बजे तक शहरवासियों को रोटेशन पर बिजली दी जायेगी. इस दौरान 132 केवी देवघर-दुमका संचरण लाइन एक व दो सर्किट के शिफ्टिंग कार्य के लिए उक्त दोनों संचरण लाइनों का शटडाउन लिया जायेगा. दरअसल यह शिफ्टिंग एयरपोर्ट क्षेत्र में बिजली तारों को एक्सटेंशन करने के लिए हो रहा है. ऐसे में शटडाउन की इस अवधि में सिर्फ 132 केवी देवघर-सुल्तानगंज संचरण लाइन से ही बिजली की आपूर्ति हो सकेगी. इस कारण 132 व 33 केवी ग्रीड सब स्टेशन, देवघर में रेस्टिकटेड लोड (प्रतिबंधित भार) पर बिजली उपलब्ध हो सकेगी.
परिणाम स्वरूप रोटेशन प्रणाली के द्वारा विद्युत आपूर्ति 33 केवी देवघर-एक नंबर, दो नंबर सहित जसीडीह, बैजनाथपुर, मोहनपुर, देवघर कॉलेज फीडरों को प्रदान की जायेगी. वहीं 33 केवी सारठ फीडर को आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी. यह जानकारी विद्युत संचरण अंचल के कार्यपालक अभियंता अतिलेश गौतम ने दी. बतातें चलें कि देवघर को प्रतिदिन 70-75 मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ती है, जिसमें से रेलवे को 10-15 मेगावाट बिजली देना पड़ता है. वहीं पांच जनवरी को सिर्फ 25 मेगावाट ही बिजली मिल सकेगी. इस परिस्थिति में सारठ फीडर को 15 मेगावाट बिजली आपूर्ति नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >