पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच करने मधुपुर पहुंचीं कमांडेंट

मधुपुर : थाना में पदस्थापित दो अधिकारियों के खिलाफ एक महिला अधिकारी ने छींटाकशी का आरोप लगाते हुए एसपी व डीआइजी से शिकायत की थी. इस मामले में डीआइजी के निर्देश पर गठित टीम घटना की जांच करने गुरुवार को मधुपुर थाना पहुंची. जैप की कमांडेंट सुजाता वीणापाणि, मुख्यालय डीएसपी राज किशोर प्रसाद व प्रशिक्षु […]

मधुपुर : थाना में पदस्थापित दो अधिकारियों के खिलाफ एक महिला अधिकारी ने छींटाकशी का आरोप लगाते हुए एसपी व डीआइजी से शिकायत की थी. इस मामले में डीआइजी के निर्देश पर गठित टीम घटना की जांच करने गुरुवार को मधुपुर थाना पहुंची. जैप की कमांडेंट सुजाता वीणापाणि, मुख्यालय डीएसपी राज किशोर प्रसाद व प्रशिक्षु डीएसपी अनीता लकड़ा ने थाना में गोपनीय ढंग से मामले के संबंध में जानकारी ली. अधिकारियों ने एक-एक कर थाने के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों का बयान लिया.

बताया जाता है कि इस बीच दोनों पक्षों से पहल कर मामले को सुलझा दिया गया. इस संबंध में किसी भी अधिकारी ने पत्रकारों को कुछ भी नहीं बताया. कहा कि विभागीय मामला है. सब कुछ सुलझा लिया गया है. दो घंटे तक थाना में मामले की जांच के बाद सभी वापस लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >