देवघर : ठिठुरन व घने कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी है. बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी के साथ-साथ लोगों को दफ्तर जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दिन चढ़ने पर धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. लेकिन, शाम होते ही अचानक ठंड बढ़ […]
देवघर : ठिठुरन व घने कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी है. बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी के साथ-साथ लोगों को दफ्तर जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दिन चढ़ने पर धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. लेकिन, शाम होते ही अचानक ठंड बढ़ जाती है. घने कोहरे के कारण हावड़ा व दिल्ली रुट की करीब एक दर्जन ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है. रात के वक्त रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है. यात्री बसों के परिचालन पर भी असर पड़ा है.
लंबी दूरी की करीब 35 बसों का परिचालन भी समय पर नहीं हो रहा है. यात्री बसों का निर्धारित टाइम टेबुल फेल हो चुका है. यात्रियों की भीड़ की वजह से प्राइवेट बस स्टैंड से आमदिनों में करीब 250 बसों का परिचालन होता था. लेकिन, मौसम की मार एवं यात्रियों की कमी के कारण वर्तमान में करीब 200 बसों का ही परिचालन हो रहा है. कोहरे की वजह से किसान भी परेशान हैं. ठंड का ही असर है कि शाम होते ही बाजारों से लोगों की भीड़ घटने लगती है. शाम का बाजार भी ठंड की वजह से मंदा हो गया है.
सूना रहा बस स्टैंड : ठंड के कारण प्राइवेट बस स्टैंड सूना-सूना रहा. काफी कम संख्या में यात्री बस स्टैंड पर देखें गये. इससे बस मालिकों की आय भी प्रभावित हुआ.
कोहरे के कारण विजीबलिटी हुई कम
लंबी दूरी की 30 से 35 बसों का परिचालन प्रभावित
हावड़ा व दिल्ली रूट की करीब एक दर्जन ट्रेनों की सेवा भी प्रभावित
इन बातों का रखें ख्याल
पूरे बदन का कपड़ा पहनें
नाक, कान व मुंह को ठंडी हवाओं से बचायें
ठंड में तड़के घर से बाहर नहीं निकलें
घर के तापमान को गर्म रखें
गर्म खाना व गुनगुना पानी का करें इस्तेमाल
ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित बीपी की जांच करायें
हार्ट व दमा के मरीज ठंडी हवाओं से बचें
मैत्रेय स्कूल में छुट्टी
देवघर. ठंड को देखते हुए मैत्रेय स्कूल को छह जनवरी तक बंद कर दिया है. स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, अभिभावकों के अनुरोध व ठिठुरन वाली ठंड में बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्कूल में शैक्षणिक कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है. सूचना अभिभावकों को दे दी गयी है.
स्कूल बंद पर निर्णय आज
बढ़ती ठंड को लेकर प्रशासन गंभीर है. इस मामले में गुरुवार को विचार के बाद आदेश जारी किया जायेगा. पहली से आठवीं तक कक्षाएं एक सप्ताह तक बंद रखने पर ही फैसला लिया जायेगा. शुक्रवार से संभवत: आदेश प्रभावी होगा.