की तिथि 14 फरवरी 2018
देवघर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2018 के लिए देवघर जिला अधिवक्ता संघ से उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. पहले से चुनावी मैदान में छह उम्मीदवार स्टेट बार काउंसिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अमर कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, वासुदेव प्रसाद दुबे, परेशनाथ राय, कौशल किशोर राय उतरने को तैयार हैं व सघन प्रचार कर रहे हैं.
इधर, नये साल की धमक होते ही एक और उम्मीदवार जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ यादव चुनावी मैदान में आये व प्रचार करना शुरू किया. देवघर डीबीए से अब तक साल वरीय एडवोकेट चुनावी जंग में बाजी मारने के लिए पूरे जाेश के साथ लग गये हैं.
नामांकन का दूसरा दिन हो चुका है. जानकारी के अनुसार नोमिनेशन की अंतिम तिथि 16 जनवरी तक है व 14 फरवरी को मतदान होने जा रहा है. वोट के लिए उम्मीदवार कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की घोषणा कर रहे हैं. नये साल का कैलेंडर भी हरेक हॉल में बांटने व अधिवक्ताओं से मिलने-जुलने का सिलसिला जारी है.
