वार्ड पार्षद के पुत्र समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

कास्टर टाउन पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले की घटना देवघर : कास्टर टाउन पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले में देर रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो से पहुंचे कुछ युवक नये साल के जश्न में शराब पीकर हो-हल्ला व गाली-गलौज कर रहे थे. सामने के घर वाले ने हो-हल्ला सुन कर दरवाजा खोला और उनलोगों […]

कास्टर टाउन पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले की घटना
देवघर : कास्टर टाउन पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले में देर रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो से पहुंचे कुछ युवक नये साल के जश्न में शराब पीकर हो-हल्ला व गाली-गलौज कर रहे थे. सामने के घर वाले ने हो-हल्ला सुन कर दरवाजा खोला और उनलोगों को ऐसा करने से मना किया. इसमें वे लोग आवेश में आ गये. ईं-पत्थर से उनलोगों ने रोड़ेबाजी की. घरवाले का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तथा गृहस्वामी के पुत्र उदय कुमार साह के साथ मारपीट की.
मारपीट में उदय घायल हो गया. मामले को लेकर गृहस्वामी उदय प्रसाद साह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में वार्ड पार्षद के पुत्र संदीप कुमार सहित नितेश सिंह, ओम सिंह, सोम सिंह, रोशन सिंह, राहुल सिंह व अज्ञात चार-पांच को आरोपित बनाया गया है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >