बाबा की पूजा के साथ करेंगे नये वर्ष की शुरुआत

देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ नये वर्ष की शुरुआत के इच्छुक भक्त बाबाधाम पहुंच गये हैं. एक जनवरी को बाबा की पूजा करने के बाद लोग पिकनिक मनाने जायेंगे. नये वर्ष के पहले दिन बाबा मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इस भीड़ से निबटने की तैयारी कर ली […]

देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ नये वर्ष की शुरुआत के इच्छुक भक्त बाबाधाम पहुंच गये हैं. एक जनवरी को बाबा की पूजा करने के बाद लोग पिकनिक मनाने जायेंगे. नये वर्ष के पहले दिन बाबा मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इस भीड़ से निबटने की तैयारी कर ली गयी है. नववर्ष पर शिवभक्तों के स्वागत में बाबा मंदिर प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है. भक्तों को सुलभ जलार्पण के लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. शनिवार शाम को बाबा मंदिर सज-धज कर तैयार हो गया है.

भक्तों की सुविधा के लिए बाबा मंदिर से बीएड कॉलेज तक रूट लाइनिंग में 60 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किये गये हैं. भक्तों को कतार में लगाने के लिए पं बीएन झा पथ से लेकर बीएड कॉलेज तक सड़क किनारे रस्सी से बेरिकेडिंग की गयी है. भक्तों को कतारबद्ध कर मंदिर के गर्भ-गृह प्रवेश कराया जायेगा. इस संबंध में मंदिर प्रभारी बिंदेश्वरी झा ने बताया कि नये वर्ष में भक्तों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है. रूट लाइन में सफाई, लाइटिंग, पानी की समुचित व्यवस्था रहेगी.

मानसरोवर फुट ओवरब्रिज से करेंगे प्रवेश
आम भक्तों को मानसरोवर फुट ब्रिज से मंदिर में प्रवेश कराया जायेगा. एक जनवारी को बाबा मंदिर का पट तीन बज कर पांच मिनट में खुलेगा तथा सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए पट खोल दिया जायेगा.
" 500 में मिलेगा शीघ्रदर्शनम् पास
बाबा मंदिर में भीड़ से बचने के लिए शीघ्रदर्शनम की भी व्यवस्था रहेगी. इसके लिए प्रति भक्त पांच सौ रुपये शुल्क लगेगा.
शीघ्रदर्शनम पास वाले भक्तों को मंदिर प्रशासनिक भवन से फूट ओवरब्रिज के जरिये सीधे मंदिर के गर्भ-गृह प्रवेश कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >