शहर की लाइफ लाइन जमुनाजोर पुलिया टूटेगी, होगी परेशानी

देवघर : टावर चौक से जसीडीह जानेवाली मुख्य सड़क कोर्ट रोड स्थित जमुनाजोर पुलिया को 10 जनवरी से पहले ताेड़ दिया जायेगा. इस पुलिया को तोड़ कर नये सिरे से चौड़ा पुल बनाया जायेगा. एनएच के कार्यपालक अभियंता ने प्रशासन से इस मार्ग में ट्रैफिक रूट बदलने का आग्रह किया था. इसके बाद एसडीओ रामनिवास […]

देवघर : टावर चौक से जसीडीह जानेवाली मुख्य सड़क कोर्ट रोड स्थित जमुनाजोर पुलिया को 10 जनवरी से पहले ताेड़ दिया जायेगा. इस पुलिया को तोड़ कर नये सिरे से चौड़ा पुल बनाया जायेगा. एनएच के कार्यपालक अभियंता ने प्रशासन से इस मार्ग में ट्रैफिक रूट बदलने का आग्रह किया था. इसके बाद एसडीओ रामनिवास यादव व एसडीपीओ दीपक पांडेय ने पुलिया का निरीक्षण किया था.
पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए दो जनवरी के बाद तोड़ने का निर्देश : एसडीओ ने एक जनवरी में देवघर में पर्यटकों की उमड़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए दो जनवरी के बाद पुलिया तोड़ने का निर्देश एनएच के अभियंता को दिया था.
अब एनएच अभियंताओं की टीम 10 जनवरी से पहले पुल को तोड़ने व डायवर्सन बनाने की तैयारी में है. पुलिया को पूरी तरह तोड़ने के बाद एक छोर पर वन-वे डायवर्सन बनाया जायेगा. अगर जगह पर्याप्त मिली, तो डायवर्सन से बाइक के साथ-साथ कार जैसे चार पहिया वाहनों के आवागमन की सुविधा बहाल की जा सकती है.
जूनियर डीएवी स्कूल रोड पुलिया का कार्य धीमा : जूनियर गीता देवी डीएवी स्कूल रोड पर इन दिनों पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है. लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.
एक जनवरी को पर्यटकों की भीड़ बढ़ने व वाहनों के आवागमन की समस्या को देखते हुए एसडीओ द्वारा दो जनवरी के बाद पुलिया तोड़ने का निर्देश दिया गया है. संभावना है कि 10 जनवरी तक पुलिया तोड़ कर नये सिरे बनाया जायेगा. इससे पहले डायवर्सन को तैयार किया जायेगा.
– रामबदन सिंह, कार्यपालक अभियंता, एनएच, देवघर
45 दिनों में चालू हो जायेगा पुल
कोर्ट रोड में जमुनाजोर पुलिया अभी आठ मीटर चौड़ा है. इसे तोड़कर 14 मीटर चौड़ा पुल बनाया जायेगा. अभियंताओं के अनुसार, पुल निर्माण कार्य चालू होने के बाद 45 दिनों में पूरी तरह तैयार कर चालू कर दिया जायेगा. पुल की ढलाई 24 दिनों में कर दी जायेगी व 21 दिनों तक इसे ढलाई के बाद छोड़ दिया जायेगा. 45 वें दिन पुल को चालू कर दी जायेगी. शहर का पुल होने की वजह से तेजी से काम किया जायेगा. बाजला चौक से पुरनदाहा होते वीआइपी चौक व बड़ी मस्जिद से हदहदिया पुल
देवघर-जसीडीह सड़क शहर की लाइफ लाइन है. इस सड़क में वीआइपी चौक से पहले स्थित जमुनाजोर पुलिया टूटने से शहर को लोगों को काफी परेशानी होगी. इन दिनों बैद्यनाथधाम-जसीडीह रेललाइन स्थित सत्संग के पास आरओबी निर्माण की वजह से सड़क बंद है.
पुलिया टूटने के बाद वाहनों को दूसरे रूट से ले जाने की फजीहत उठानी पड़ेगी. नया रूट बाजला चौक से पुरनदाहा होते हुए वीआइपी चौक की ओर निकलेगी. जबकि दूसरा रुट बड़ी मस्जिद से मुड़कर हदहदिया पुल से बरमसिया चौक तक जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >