लिपिक उमा शंकर सिंह व चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा सस्पेंड

संताल परगना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने की कार्रवाई देवघर : दुमका के डीएसइ कार्यालय में पदस्थापित तथा देवघर डीएसइ कार्यालय में प्रतिनियुक्त लिपिक उमा शंकर सिंह तथा साहिबगंज जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई संताल परगना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीइ) अशोक कुमार […]

संताल परगना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने की कार्रवाई

देवघर : दुमका के डीएसइ कार्यालय में पदस्थापित तथा देवघर डीएसइ कार्यालय में प्रतिनियुक्त लिपिक उमा शंकर सिंह तथा साहिबगंज जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई संताल परगना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीइ) अशोक कुमार शर्मा ने की. सस्पेंड अवधि में लिपिकों का हेडक्वार्टर डीइओ कार्यालय दुमका बनाया गया है. डीएसइ कार्यालय देवघर में प्रतिनियुक्त लिपिक पर विभागीय कार्यों में गड़बड़ी व निर्देशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप है.
लोकायुक्त के निर्देश पर आरडीडीइ द्वारा डीएसइ से जांच करायी गयी. जांच रिपोर्ट में कई साक्ष्य सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गयी है. वहीं साहिबगंज डीएसइ कार्यालय के लिपिक पर मध्याह्न भोजन योजना कार्यक्रम में अनियमितता बरतने एवं बगैर सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोप है.
लिपिक उमा शंकर सिंह पर कार्यों में गड़बड़ी व विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करने तथा लिपिक चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा पर एमडीएम कार्यक्रम में अनियमितता बरतने व बगैर सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोप है. दोनों लिपिकों को सस्पेंड कर दिया गया है. इनका हेडक्वार्टर डीइओ कार्यालय दुमका बनाया गया है.
– अशोक कुमार शर्मा, आरडीडीइ, दुमका
देवघर डीएसइ कार्यालय में प्रतिनियुक्त लिपिक उमा शंकर सिंह पर कार्यों में गड़बड़ी करने व निर्देशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप
साहिबगंज डीएसइ कार्यालय के लिपिक चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा पर एमडीएम में गड़बड़ी व बगैर जानकारी के कार्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोप
सस्पेंड अवधि में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय दुमका रहेगा मुख्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >