न कंप्यूटर, न गाड़ी, साइबर ठगों को पकड़ने की जिम्मेवारी

देवघर साइबर थाना का हाल. डीआइजी ने किया था उद्घाटन देवघर : देश भर की पुलिस को परेशान करने वाले देवघर के साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए साइबर थाना खोला गया है. नौ दिसंबर को संताल डीआइजी अखिलेश झा ने जिला मुख्यालय में साइबर थाना का उद्घाटन किया था. थाना खुले दो सप्ताह बीत […]

देवघर साइबर थाना का हाल. डीआइजी ने किया था उद्घाटन

देवघर : देश भर की पुलिस को परेशान करने वाले देवघर के साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए साइबर थाना खोला गया है. नौ दिसंबर को संताल डीआइजी अखिलेश झा ने जिला मुख्यालय में साइबर थाना का उद्घाटन किया था. थाना खुले दो सप्ताह बीत गये, लेकिन अब तक थाना को न ही कंप्यूटर मिला है और न ही गाड़ी. ऐसे में साइबर अपराध पर कैसे अंकुश लग सकेगा, यह परेशानी की बात है. अब तक साइबर थाना में मुंशी की भी पोस्टिंग नहीं की गयी है और न ही साइबर थाना में अलग से पुलिस बल दिया गया है.
साइबर थाना के प्रभारी डीएसपी अजय कुमार सिन्हा हैं. फिलहाल साइबर थाना में एसआइ डीके दास, संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह व पांच एएसआइ की प्रतिनियुक्ति है. अब अगर कोई भी साइबर अपराध का मामला आता है तो संबंधित थाना द्वारा उसे साइबर थाना भेज दिया जाता है. साइबर थाना पीड़ित का आवेदन ले कर फिर से अनुसंधान के लिए संबंधित थाने को ही भेजता है.
दूसरे राज्यों की पुलिस पहुंचती है साइबर थाना
साइबर अपराधियों की तलाश में अगर दूसरे राज्य की पुलिस देवघर आती है तो पहले उन्हें साइबर थाना जाना पड़ता है. वहां मौजूद पदाधिकारी परेशान होते हैं और फिर बाहरी पुलिस को संबंधित थाना से संपर्क साधने को कहते हैं. ऐसा ही मामला गुरुवार को देखने को मिला. गुरुवार को दिल्ली नजफगढ़ थाना के एएसआइ दीपक राय एक मोबाइल दुकानदार की तलाश में आये थे. नगर थाना से उन्हें साइबर थाना भेजा गया. वहां से साइबर थाना के पदाधिकारियों ने उन्हें नगर थाना से ही संपर्क करने कहा. गुरुवार देर शाम पहुंची हरियाणा गुड़गांव के शिवाजी नगर थाना की पुलिस के साथ भी ऐसा ही हुआ. बाद में शिवाजी नगर थाना की पुलिस नगर थाना गश्ती दल के साथ आरोपित का सत्यापन करने गयी.
कहते हैं एसपी
एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सब कुछ है साइबर थाने में. बस सामने किसी को नजर नहीं आता. डीएसपी प्रभारी हैं. उसके अलावा तीन एसआइ व पांच एएसआइ की प्रतिनियुक्ति है. डीएसपी के पास एक गाड़ी भी है. जरूरत होने पर अन्य गाड़ी व बल भी उपलब्ध कराया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >