लेकिन मधुपुर में फ्लाई ओवर व सड़क निर्माण के नाम पर सैकड़ों परिवारों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज व सड़क निर्माण के लिए साजिश के तहत लोगों के घर और जमीन अधिग्रहण का मामला जोरदार तरीके से उठायेंगे. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैशर, कार्यक्रम प्रभारी राजेश वर्णवाल, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, मंसूर आलम, केदार नाथ सिंह, मो इबरार, पिंटू आचार्य, विजन तपादार, मुसरर्फ हुसैन, छोटू यादव आदि मौजूद थे.
सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
मधुपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के डालमिया चौक के समीप नगर अध्यक्ष श्याम व प्रखंड अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी नहीं है. लेकिन […]

मधुपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के डालमिया चौक के समीप नगर अध्यक्ष श्याम व प्रखंड अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी नहीं है.
वहीं मारगोमुंडा प्रतिनििध के अनसार. मारगोमुंडा चौक पर बुधवार को कांग्रेस प्रखंड इकाई के बैनर तले सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड की जनता से झूठे वादे कर ठगने का काम कर रही है. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैशर, मंसूर आलम, मोहन, विजय साह, अगनू राय, मुन्ना साह, दशरथ नापित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
इधर करौं प्रतिनििध के अनुसार. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड इकाई की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया. धरना में जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के हितों की रक्षा कर पाने में विफल साबित हुई है. वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड जैसी सुविधाओं की सूची से गरीबों को हटा दिया जाता है. धरना के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम अपनी मांगों का समर्थन पत्र बीडीओ अमलजी को सौंपा. मौके पर असीम मिश्रा,धनंजय पांडेय, धीरेंद्र चौधरी, जयंती प्रसाद सिंह, बदलदेव चौधरी, सागर दास, मनोज यादव, मुरारी चौधरी, धीरेंद्र चौधरी, मनोज कुमार राय, मिठू देवी, रंजीत भोक्ता आदि मौजूद थे.