भाजपा की जीत पर देवघर में जश्न

देवघर : गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर जश्न मनाया. विधायक नारायण दास की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बाजार में लोगों के बीच मिठाई बांट कर खुशियां मनायी. विधायक ने कहा कि जितने लोगों का विश्वास भाजपा के साथ है, अाने वाले […]

देवघर : गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर जश्न मनाया. विधायक नारायण दास की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बाजार में लोगों के बीच मिठाई बांट कर खुशियां मनायी.

विधायक ने कहा कि जितने लोगों का विश्वास भाजपा के साथ है, अाने वाले समय में भी यह विश्वास पूरे देश में बना रहेगा. इस मौके पर पूर्व सांसद जेपीएन सिंह, जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, नवल किशोर राय, संतोष उपाध्याय, संजीव जजवाड़े, विजया सिंह, सोनाधारी झा, मुकेश पाठक, अभय आनंद झा, ममता गुप्ता, बबलू सिंह, विनय चंद्रवंशी, संजय गुप्ता, पंकज सिंह भदौरिया आदि थे. भाजपा की जीत पर मिथिलेश सिन्हा, आशीष दुबे व शंभू दास ने खुशी जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >