गोलबंद हो रहे व्यवसायी व जनप्रतिनिधि, बंदी कल

देवघर : शनिवार को यूजर चार्ज के विरोध में देवघर नगर निगम क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहेगा. इस बात को लेकर व्यावसायिक संगठन से जुड़े सदस्य, निगम के दर्जनों पार्षद, जिला परिषद सदस्य व सामाजिक संगठनों के सदस्य गोलबंद हो रहे हैं. उक्त जानकारी जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक […]

देवघर : शनिवार को यूजर चार्ज के विरोध में देवघर नगर निगम क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहेगा. इस बात को लेकर व्यावसायिक संगठन से जुड़े सदस्य, निगम के दर्जनों पार्षद, जिला परिषद सदस्य व सामाजिक संगठनों के सदस्य गोलबंद हो रहे हैं. उक्त जानकारी जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर से सफाई खर्च के नाम पर होल्डिंग टैक्स के अलावा अलग से 40 रुपये प्रतिमाह व दुकान से 80 से पांच हजार रुपये तक लिया जा रहा है. इसके शहरवासियों से अपील कि गयी है कि वो 16 दिसंबर को अपने वाहन व प्रतिष्ठान को बंद रखकर एकदिवसीय बंदी को सफल बनाने में सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >