मगर उस गड्ढे को पूरी तरह से ढंका नहीं गया है. इसके कारण आम शहरी व छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के कारण इन गड्ढों में बच्चों के गिर जाने का भी खतरा बना रहता है. समस्या को लेकर शहरवासियों ने भी आपत्ति जतायी है. मगर अब तक उस पर अमल नहीं किया जा सका है.
देवघर की सड़कों पर चलें थोड़ा संभल कर
देवघर : शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के इरादे से सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर अंडरग्राउंड केबलिंग का काम शुरू कराया है. केबलिंग का काम राजस्थान बेस्ड सन सिटी कंपनी कर रही है. कंपनी के कर्मचारी व टेक्नीशियन छह-सात महीने से उस केबल को अंडरग्राउंड पुश करवाने के साथ-साथ उच्च क्षमता […]

देवघर : शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के इरादे से सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर अंडरग्राउंड केबलिंग का काम शुरू कराया है. केबलिंग का काम राजस्थान बेस्ड सन सिटी कंपनी कर रही है. कंपनी के कर्मचारी व टेक्नीशियन छह-सात महीने से उस केबल को अंडरग्राउंड पुश करवाने के साथ-साथ उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर से कनेक्टिविटी प्रदान करने में जुटे हुए है.
इसके लिए शहरी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक स्थलों (बेलाबगान मुहल्ला, कचहरी रोड स्थित जज गेस्ट हाउस के सामने, डाबर ग्राम, एलआइसी मोड़, बिग बाजार मोड़, सिटी स्टाइल के समीप, बजरंगी चौक के समीप, शिक्षा सभा चौक आदि)पर गड्ढे खोद कर मशीन से केबल डालने का काम किया जा रहा है. हालांकि कुछ स्थलों पर केबल डाल भी दिया गया है.
अंडरग्राउंड केबलिंग का काम करने वाले एजेंसी की टीम को निर्देश दिया गया है कि वे चौक-चौराहों के समीप गड्ढों को बांस का घेरा बनाकर सुरक्षित करें. अन्यथा किसी तरह की दुर्घटना होने पर एजेंसी के कर्मचारी जिम्मेवार होंगे.
-शेखर सुमन, एइ, बिजली विभाग, देवघर