अब साइबर अपराध पर लगेगा अंकुश

नयी शुरुआत. डीआइजी ने किया देवघर में साइबर थाना का उद्घाटन, कहा देवघर : डीआइजी अखिलेश झा ने सेंट्रल प्लाजा के सामने साइबर थाना का उद्घाटन किया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि संताल के देवघर व जामताड़ा में काफी संख्या में साइबर अपराधी हैं. इन दोनों जिले के साइबर अपराधियों से पूरा देश तबाह है. […]

नयी शुरुआत. डीआइजी ने किया देवघर में साइबर थाना का उद्घाटन, कहा

देवघर : डीआइजी अखिलेश झा ने सेंट्रल प्लाजा के सामने साइबर थाना का उद्घाटन किया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि संताल के देवघर व जामताड़ा में काफी संख्या में साइबर अपराधी हैं. इन दोनों जिले के साइबर अपराधियों से पूरा देश तबाह है. चार-पांच महीनों में युद्ध स्तर पर पुलिस ने कार्रवाई की है. करीब 200 से ज्यादा साइबर अपराधी पकड़े गये हैं. उसी के तहत व्यवस्था रेगुलेट करने के लिए देवघर व जामताड़ा में सरकार ने साइबर थाना खोला है. साइबर थाना खुलने से अपराध पर अंकुश लगाने में सहूलियत होगी. सीधे लोग थाना पहुंचेंगे व अपनी परेशानी से अवगत करायेंगे. फिलहाल साइबर थाना के प्रभारी डीएसपी अजय कुमार सिन्हा हैं.
उनके अलावा एसआइ संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह व पांच एएसआइ की प्रतिनियुक्ति साइबर थाना में की गयी है. इस अवसर पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, जैप-5 कमांडेंट सुजाता कुमारी वीणापानि, एसडीओ राम निवास यादव, एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, सीसीआर डीएसपी रविकांत भूषण, डीएसपी मुख्यालय राजकिशोर, नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसके महतो, इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद, बीके सिंह, एनडी राय, राजीव रंजन, दीपक कुमार, पिंकू यादव, अरुण पटेल, वार्ड पार्षद रीता चौरसिया, शिव सर्राफ, अतिकुर रहमान व अन्य मौजूद थे.
जैप-5 के प्रशिक्षु जवानों पे नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
साइबर अपराध पर जैप-5 के प्रशिक्षु जवानों ने हवलदार संजीव कुमार सोनू व अनिस राम अवध के निर्देशन में जागरूकता नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी. प्रशिक्षु जवान मनोज प्रजापति, भानुप्रताप सिंह, कुंदन कुमार, रोशन कुमार पांडेय, मोनू मेहर, मोनी, दिलीप बैठा, धर्मवीर उरांव, मनोहर कुमार सिंह, विकास राम, राजेंद्र उरांव, रामचंद्र नायक व भरत सिंह ने मिलकर पूरी साज-सज्जा के साथ संगीतमय नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की. नुक्कड़-नाटक में साइबर अपराध के चार तरीकों से ठगी करने के बारे में जानकारी दी. बैंक व थाना की भूमिका बताया. वहीं कैसे साइबर अपराधी पुलिस के हत्त्थे चढ़ते हैं व कैसे समाजिक तिरस्कार उनके परिजनों को झेलना पड़ता है, इसके बारे में भी जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >