परिचालन की अनुमति नहीं देने से रोष, सामूहिक उपवास पर बैठेंगे ट्रैक्टर मालिक

देवघर: ट्रैक्टर मालिकों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर जिले में सरल अधिनियमों के तहत ट्रैक्टर परिचालन करने की मांग की है. कहा है कि इन दिनों जिले में ट्रैक्टर परिचालन करने में भारी कठिनाई हो रही है. कभी पुलिस पदाधिकारी, तो कभी माइनिंग विभाग के अधिकारी परेशान कर रहे हैं. जिले में ट्रैक्टर […]

देवघर: ट्रैक्टर मालिकों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर जिले में सरल अधिनियमों के तहत ट्रैक्टर परिचालन करने की मांग की है. कहा है कि इन दिनों जिले में ट्रैक्टर परिचालन करने में भारी कठिनाई हो रही है.

कभी पुलिस पदाधिकारी, तो कभी माइनिंग विभाग के अधिकारी परेशान कर रहे हैं. जिले में ट्रैक्टर चलाने के लिए सरल नियमावली बना कर अवगत कराने का अनुरोध किया है. ज्ञापन में कहा है कि ट्रैक्टर नहीं चलने से ऋण की चुकती नहीं कर पा रहे हैं और न परिवार का गुजर बसर चल पा रहा है.

इसके चलते सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. इससे पूर्व दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर मालिक पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के जटाही स्थित आवासीय परिसर में जुटे थे. ज्ञापन में हरिनारायण झा, भिखारी ठाकुर, राजीव शर्मा, द्वारिका प्रसाद मंडल, मकुन राय, नीरज कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, नवल किशोर, राजेंद्र यादव,प्रदीप मंडल, संजीव कुमार, विनय कुमार सिंह, कपिलदेव यादव, सचिन चौधरी,प्रमोद प्रसाद यादव, पिंकु यादव, मोहन राउत, मुन्ना सिंह, मनोज यादव, रोहित कुमार बलियासे, अरूण मंडल, बबलु सिंह, रामकिशुन यादव, मुकेश यादव, पंकज सिंह आदि ने हस्ताक्षर किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >