पहरीडीह में आग से मवेशी झुलसे, अनाज भी राख

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के रिखिया के समीप पहरीडीह गांव में चनकू महतो के घर बुधवार की शाम आग लग गयी. इस घटना में तीन गाय झुलस गयी व कई क्विंटल धान व अनाज जलकर खाक हो गयी. आग की लपटों से पुआल भी राख हो गया. पीड़ित के अनुसार, करीब 1.5 लाख रुपये तक […]

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के रिखिया के समीप पहरीडीह गांव में चनकू महतो के घर बुधवार की शाम आग लग गयी. इस घटना में तीन गाय झुलस गयी व कई क्विंटल धान व अनाज जलकर खाक हो गयी. आग की लपटों से पुआल भी राख हो गया. पीड़ित के अनुसार, करीब 1.5 लाख रुपये तक का नुकसान अगलगी से हुआ.

घटना की सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची व आग पर काबू पाया गया. देश में उपप्रमुख उषा देवी, मुखिया अनिल साह समेत अन्य लोग गांव पहुंचे व सहयोग में पहल की. पशुपालन विभाग से डॉ रामकृष्ण प्रसाद व डॉ संजीव कुमार शर्मा पहुंचकर झुलसे मवेशियों की इलाज की. उपप्रमुख उषा देवी ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >