सारठ मवि में चलाया गया अभियान, साइबर क्राइम के प्रति जागरूक हो समाज

सारठ: साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर अभियान के तहत सारठ मध्य विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया. छात्रों को संबोधित करते हुए साइबर सेल के डीएसपी अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र में साइबर शब्द को की तरह देखा जाने लगा है. अपराधी ग्राहकों को प्रलोभन देकर राशि हड़प रहे हैं. कहा […]

सारठ: साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर अभियान के तहत सारठ मध्य विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया. छात्रों को संबोधित करते हुए साइबर सेल के डीएसपी अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र में साइबर शब्द को की तरह देखा जाने लगा है.
अपराधी ग्राहकों को प्रलोभन देकर राशि हड़प रहे हैं. कहा कि लोग प्रलोभन में पड़ कर अपने एटीएम कार्ड का पिन व आधार नंबर दे देते हैं. इस वजह से लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं, इसे रोकने को लेकर जागरुकता अनिवार्य है. उन्होंने लोगों से अपील की कि साइबर अपराधियों के झांसे में नहीं आयें. कहा कि लोग सावधान रहें.
मौके पर साइबर सेल के एसआइ दिलीप कुमार दास, सारठ थाना के एसआइ श्रीनारायण राय, प्रधानाध्यापक मोहनलाल सिंह, इदरीश अंसारी, विराम चंद्र सिंह, शिवाकांत झा, स्कंद कुमार, प्रफुल्ल झा, रवि झा, रीना झा, रानी सिन्हा, शर्मीला राव, जवाहर राव,संतोष झा, भास्कर झा, वीरेंद्र झा समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >