देवघर व मोहनपुर के 12 मौजा का ऑनलाइन कार्य बाधित

12 मौजा का जमीन ब्योरा नहीं हुआ ऑनलाइन देवघर : जमीन का म्यूटेशन व लगान जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने के बाद ऑफलाइन कार्य बंद कर दिया गया है. इस नयी व्यवस्था में देवघर व मोहनपुर अंचल के 12 मौजा के जमीन का ब्योरा ऑनलाइन नहीं हो पाया है. देेवघर के तीन व […]

12 मौजा का जमीन ब्योरा नहीं हुआ ऑनलाइन

देवघर : जमीन का म्यूटेशन व लगान जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने के बाद ऑफलाइन कार्य बंद कर दिया गया है. इस नयी व्यवस्था में देवघर व मोहनपुर अंचल के 12 मौजा के जमीन का ब्योरा ऑनलाइन नहीं हो पाया है. देेवघर के तीन व मोहनपुर के आठ मौजा का खतियान व पंजी-टू के जमीन का ब्योरा ऑनलाइन नहीं हुआ है. देवघर भूमि घोटाला की जांच के दौरान सीबीआइ ने इन 12 मौजा का खतियान व पंजी टू जब्त कर जांच कर रही थी.
भूमि घोटाले की जांच कर सीबीआइ ने चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है. लेकिन अब तक खतियान व पंजी-टू संबंधित अंचल कार्यालय को वापस नहीं भेजे जाने की वजह से जमीन का ब्योरा ऑनलाइन नहीं हो पाया. जिन मौजा का खतियान व पंजी टू सीबीआइ ने जब्त किया था, उसमें देवघर अंचल के ठाढ़ीदुलमपुर, छींट करनीबाद व मधुसूदन छोरांट है. मोहनपुर अंचल में बंधा, रामपुर, बैजनाथुपर, गौरा,महेशमारा, अमगढ़िया, विराजपुर समेत आठ मौजा है.
राजस्व का भी नुकसान
मोहनपुर अंचल में इन मौजा के रैयतों द्वारा जमीन के ब्योरा ऑनलाइन करने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया जा रहा है, लेकिन मूल खतियान व पंजी-टू नहीं रहने से आवेदन रिजेक्ट हो रहा है. सैकड़ों रैयत लगातार कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. ऑनलाइन के इस पेच में सरकार को म्यूटेशन व लगान से प्राप्त होने वाली राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. पिछले दिनों देवघर व मोहनपुर के सीओ द्वारा पंजी-टू व खतियान वापस करने के लिए सीबीआइ के निदेशक को अाग्रह पत्र भी भेजा
गया था.
मोहनपुर अंचल के आठ मौजा का खतियान व पंजी-टू सीबीअाइ की टीम ने जांच के लिए साथ ले गयी थी. वर्तमान में अंचल में इन आठ मौजा का खतियान व पंजी-टू नहीं रहने से ऑनलाइन का कार्य बाधित है. इससे राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है.
– राकेश तिवारी, सीओ, मोहनपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >