जसीडीह : 13 शवों की नहीं हो सकी पहचान

देवघर (जसीडीह) : जसीडीह जीआरपी पुलिस ने इस वर्ष 11 माह में 23 शव बरामद किये हैं, इनमें से 10 शवों की ही अबतक पहचान हो सकी है. वहीं 13 शवों का कोई दावेदार नहीं पहुंचा है. इन सभी मामलों में पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज किया है. अज्ञात शव पुलिस के लिए परेशानी […]

देवघर (जसीडीह) : जसीडीह जीआरपी पुलिस ने इस वर्ष 11 माह में 23 शव बरामद किये हैं, इनमें से 10 शवों की ही अबतक पहचान हो सकी है. वहीं 13 शवों का कोई दावेदार नहीं पहुंचा है. इन सभी मामलों में पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज किया है. अज्ञात शव पुलिस के लिए परेशानी का सबब नहीं बनी हुई है. पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी उक्त 13 शवों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की पहचान के लिए सभी शवों का फोटो लेकर अन्य पुलिस थानों की मदद से पहचान करने में जुटी है.

वहीं बरामद अज्ञात शव को लेकर पुलिस कार्यालय की ओर से उनकी पहचान के लिए अखबारों में विज्ञापन व सोशल मीडिया का भी उपयोग करते देखा जाता है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी खास नतीजे तक पहुंचने में नाकाम रही है. पुलिस का मानना है कि दूरदराज के यात्री होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाती है. दूसरी शव की पहचान नहीं होने से मृतक के परिजन उनके लौटने की आस लगाये रहते हैं.

क्या कहते है जीआरपी थाना प्रभारी
अज्ञात शव की पहचान को लेकर सीआइजी प्रकाशन के लिए मुख्यालय भेजा गया है. जहां से अखबारों में विज्ञापन, सोशल मीडिया व अन्य थाना से पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
-इंदु भूषण कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, जसीडीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >