दिव्यांग बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

देवघर: विश्व नि:शक्तता दिवस पर झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर द्वारा जिलास्तरीय समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आरएल सर्राफ हाइस्कूल देवघर में किया गया. इसका शुभारंभ डीडीसी जन्मेजय ठाकुर व जिला शिक्षा अधीक्षक सीवी सिंह ने किया. प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के बीच गायन, हिंदी सुलेख, चित्रकला, फूलों की माला बनाना, गुब्बारा बनाना, सूई-धागा, जिलेबी रेस, […]

देवघर: विश्व नि:शक्तता दिवस पर झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर द्वारा जिलास्तरीय समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आरएल सर्राफ हाइस्कूल देवघर में किया गया. इसका शुभारंभ डीडीसी जन्मेजय ठाकुर व जिला शिक्षा अधीक्षक सीवी सिंह ने किया. प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के बीच गायन, हिंदी सुलेख, चित्रकला, फूलों की माला बनाना, गुब्बारा बनाना, सूई-धागा, जिलेबी रेस, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर दौड़ आदि का आयोजन किया गया.

डीडीसी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद का आयोजन बेहतर पहल है. खेलकूद के आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. बच्चों के अंदर व्याप्त हीन भावनाएं भी दूर होगी. डीएसइ सीवी सिंह ने कहा कि यहां के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है बच्चों की प्रतिभा को उजागर कर राज्य व राष्ट्र स्तर पर प्रदर्शन करने का है.

इस अवसर पर एडीपीओ शिव शंकर प्रभात, एपीओ कुलदीपक अग्रवाल, बीइइओ पालोजोरी मर्सिला सोरेन, बीइइओ सारवां ए मुर्मू, बीपीओ करौं संदीप कुमार मोदी, बीपीओ देवघर रमेश कुमार झा, डीआरपी मधुु कुमारी, सुनीता होरो, एपीओ अलका, बीपीओ पालोजोरी नारायण मंडल, एमआइएस इंचार्ज संतोष कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे. इधर, भारती फाउंडेश की ओर से शिविर लगा कर शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी दी गयी.

प्रतियोगिता के विजेता (क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय)
गायन : गौरव कुमार राय सारठ, रोबिन कुमार राय मोहनपुर, अन्नु कुमारी देवीपुर व रंजीत कुमार यादव मोहनपुर
हिंदी सुलेख : केजीबीवी मधुपुर की लीलावती कुमारी, केजीबीवी करौं की पूजा कुमारी व मवि पाथरोल की तनुजा कुमारी
चित्रकला: केजीबीवी देवघर की सोमारी सांगा, केजीबीवी पालोजोरी की खलीदा खातून व मवि पाथरोल की तनुजा कुमारी
फूलों की माला बनाओ : मवि सारवां (बालक) आनंद कुमार, केजीबीवी करौं की नीतू कुमारी व मवि मोहनपुर की शुगनी बेसरा
गुब्बारा फुलाना व गुच्छ बनाना : मोहनपुर के पूरन राय, मवि बसबुटिया के महेश पांडेय व मवि पाथरोल के कोमल कुमार दास
सूई धागा : केजीबीवी मधुपुर की लालवती कुमारी, उमवि जनाकी की बिंदु कुमारी व उमवि पाथरोल की तनुजा कुमारी
जिलेबी रेस : मवि बभनगामा के श्रीधर पंडित, केजीबीवी करौं की नीतू कुमारी व मवि चुल्हिया के मुन्ना किस्कू
म्यूजिकल चेयर : उमवि बेलटिकरी के जितेंद्र कुमार मंडल, उमवि जनाटी की बिंदु कुमारी व केजीबीवी मधुपुर की ललोनी मुर्मू
100 मीटर दौड़ (बालक) : मवि बभनगामा के श्रीधर पंडित, उमवि बारा करौं के नाजुक शेख व उमवि बाकवाराटांड मधुपुर के पंडा कुमार राणा
100 मीटर दौड़ (बालिका) : केजीबीवी सारवां की सीता कुमारी, केजीबीवी करौं की नीतू कुमारी व उमवि मोहनपुर की बिंदु कुमारी.
जूता सहित स्कूल कीट की खरीदारी के लिए 1.14 लाख बच्चों के बैंक खाते में राशि भेजने के लिए रिलीज की गयी थी, लेकिन कई बच्चों का आइएफसीआइ कोड गलत होने व पुराना बैंक खाते में राशि नहीं जा सका. पूरे मामले की समीक्षा कर स्कूल कीट की राशि बच्चों के बैंक खाता में भी जायेगी.
– सीवी सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >