मधुपुर: स्थानीय डाकबंगला मैदान में रविवार को झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में मधुपुर विधानसभा स्तरीय पारा शिक्षक संघ समागम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर की गयी. कार्यक्रम में शहीद भुवनेश्वर सिंह, कैलाश पांडेय व किरण गिद की शहीद वेदी व तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित […]
मधुपुर: स्थानीय डाकबंगला मैदान में रविवार को झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में मधुपुर विधानसभा स्तरीय पारा शिक्षक संघ समागम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर की गयी. कार्यक्रम में शहीद भुवनेश्वर सिंह, कैलाश पांडेय व किरण गिद की शहीद वेदी व तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.
कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से पारा शिक्षक मोटरसाइकिल व बस से बड़ी संख्या में पहुंचे. समागम में विभिन्न विभागों से जुड़े 40 अनुबंध कर्मचारी संघ की समस्याओं पर विस्तृत प्रतिवेदन राज्य समन्वय समिति सदस्य सुनील कुमार पांडेय ने विस्तृत चर्चा के लिए रखा.
समान काम के बदले समान वेतन लागू करने की मांग
सभा को संबोधित करते हुए पारा शिक्षक संघ सह राज्य समन्वय समिति सदस्य संजय दुबे ने कहा कि अब वह समय आ गया है. जब हमें सरकार को मजबूर करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश समान काम, समान वेतन को लागू कराना है. आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव हमारे भविष्य की निर्णायक घड़ी होगी. कहा कि भाजपा सरकार राज्य के सभी 3 लाख कर्मियों को विचार-शर्त वेतनमान देती है तो अनुबंध कर्मचारी आजीवन भाजपा का समर्थन करेंगे. संरक्षक पारा शिक्षक महासंघ राज्य समन्वय समिति सदस्य विक्रांत ज्योति ने कहा कि सभी अनुबंध कर्मचारियों की एकजुटता हमारी ताकत होगी. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के महासचिव प्रद्युम्न कुमार सिंह ने कहा कि अनुबंध कर्मचारियों को संगठित होकर एक बैनर एक मांग व एक मंच के नीचे आकर स्थायीकरण व समान काम के लिए समान वेतन प्राप्त करना है. मंच संचालन जिला समन्वय समिति सदस्य सुशील कुमार झा ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करौं प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव ने की. कार्यक्रम में पारा शिक्षक संघ, मनरेगा कर्मचारी संघ, डीआरडीए संघ, स्वयं सेवा संघ, एनआरएचएम संघ, आइसीडीसीएस संघ, रसोइया संघ समेत विभिन्न संघों के कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर राकेश मिश्रा, रमानंद ठाकुर, रीतेश राय, गौतम सिंह, विजय तिवारी, चंद्रकांत सिंह, अरुण झा, शमशेर अंसारी, सतीश शर्मा, अमित कुमार, अविनाश महतो, सुरेश किस्कू, धीरेंद्र राय, सुनील मुर्मू, बास्की सिंह, मकसूद शेख, भवेश कुमार, पुनीत तिवारी, शशिकांत मिश्रा, भीम यादव, नवलेश कुमार, परिमल दे, अमरेंद्र तिवारी, तूफानी यादव, हृदय नारायण सिंह आदि मौजूद थे.