पतालडीह में पंप की मरम्मत में लगेंगे और दो दिन

देवघर: शहरी जलापूर्ति योजना से पीएचइडी के पीछे हटते ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो गयी है. पतालडीह का पंप ठीक करने के लिए प्राइवेट मिस्त्री को बुलाया गया. वह पंप की मरम्मत के लिए सामान का लिस्ट थमा दिया है. सामान आने के बाद ही पंप मरम्मत कार्य शुरू की जायेगी. इसमें […]

देवघर: शहरी जलापूर्ति योजना से पीएचइडी के पीछे हटते ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो गयी है. पतालडीह का पंप ठीक करने के लिए प्राइवेट मिस्त्री को बुलाया गया. वह पंप की मरम्मत के लिए सामान का लिस्ट थमा दिया है. सामान आने के बाद ही पंप मरम्मत कार्य शुरू की जायेगी. इसमें कुछ सामान देवघर में नहीं मिल रहा है. इससे सोमवार को काम ठप रहा.

अब मंगलवार को मरम्मत कार्य किया जायेगा. इधर, सीइओ संजय कुमार सिंह के निर्देश पर निगम के कार्यपालक अभियंता ने पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल दुमका को पत्र लिखा है. इसमें कहा है कि वर्तमान में नगर निगम के पास आधारभूत संरचना व मानव संसाधन नहीं है. जनहित को देखते हुए शहरी जलापूर्ति योजना देवघर के पंप मोटर संचालन के लिए कार्यरत कर्मियों को वापस करने की मांग की है. मेयर प्रतिनिधि मंटू नरौने ने कहा कि पंप की मरम्मत के लिए प्रयास किया जा रहा है. खराब हुए सामान को कोलकाता से मनाया जायेगा. एक-दो दिन में मरम्मत कार्य हो जायेगा.

जोन टू एरिया हो रहा है प्रभावित : पंप खराब होने से जाेन टू एरिया सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है. यह पूरा क्षेत्र बाबा मंदिर के चारों तरफ का है. पानी की किल्लत होने से स्थानीय लोगों काे परेशानी हो रही है.
कहते हैं पीएचइडी एसडीओ
पीएचइडी एसडीओ रुदल मंडल ने कहा कि निगम की ओर से अब तक हमलोगों से संपर्क नहीं किया गया है. वह अपने स्तर से काम करा रहा है. पंप के बुश में पहले से गड़बड़ी चल रही थी. उसे समय रहते बदल देना था. इस पर ध्यान नहीं दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >