राहुल व गौरव को रिमांड पर लगी पुलिस

देवघर: वार्ड नंबर-30 अंतर्गत करनीबाद देवान बाबा गली में बन रहे पुल के ठेकेदार से रंगदारी मामले के आरोपितों कालीरखा निवासी गौरव नरौने व लक्ष्मीपुर चौक के समीप निवासी राहुल मिश्रा को नगर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. इसके लिए दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. कांड […]

देवघर: वार्ड नंबर-30 अंतर्गत करनीबाद देवान बाबा गली में बन रहे पुल के ठेकेदार से रंगदारी मामले के आरोपितों कालीरखा निवासी गौरव नरौने व लक्ष्मीपुर चौक के समीप निवासी राहुल मिश्रा को नगर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. इसके लिए दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. कांड के आइओ मामले की केस डायरी पूरा करने में जुटे हैं. आइओ द्वारा दोनों आरोपितों को रिमांड पर लाने के लिए संभवत: सोमवार को कोर्ट में अर्जी दी जायेगी.

मामले का एक आरोपित सूरज अब भी है फरार : इधर, मामले के एक फरार नामजद आरोपित सूरज मिश्रा की तलाश में नगर पुलिस ने कई राउंड छापेमारी की. पोस्टमार्टम हाउस के समीप सूरज के घर सहित अन्य ठिकानों पर पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन वह घर से फरार मिला. जानकारी हो कि देवान बाबा गली करनीबाग में जमुना जोर पर पुल निर्माण में लगी दाता बाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी के संवेदक से चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. इस दौरान कंपनी के मुंशी शादाब अंसारी को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया गया था.

मामले को लेकर शादाब ने नगर थाना में कांड संख्या 727/17 भादवि की धारा 341, 323, 325, 387, 307, 504, 506, 427, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में गौरव नरौने, सूरज मिश्रा, राहुल को नामजद व अज्ञात सात को आरोपित बनाया गया है. आरोपितों पर कुदाल, बेलचा सहित अन्य सामान नाले में फेंकने, जेसीबी मशीन सहित अन्य सामान जलाने व पुन: काम चालू करने पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है.

पुलिस दबिश के कारण गौरव-राहुल ने किया था सरेंडर : बढ़ती पुलिस दबिश के कारण मामले के दो आरोपितों गौरव नरौने व राहुल मिश्रा ने शुक्रवार 23 नवंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद कोर्ट द्वारा दोनों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा गया. पुलिस ने गौरव, राहुल व सूरज के विरुद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी ले लिया था. इसी बीच गौरव व राहुल ने आत्मसमर्पण किया था.
गौरव-राहुल का रहा है आपराधिक इतिहास
नगर पुलिस ने गौरव व राहुल का आपराधिक इतिहास निकाला है. धनबाद जिले के श्रद्धालु राजकुमार हत्याकांड बैद्यनाथ मंदिर थाना कांड संख्या 34/12 में गौरव आरोपित रहा है. इसके अलावा एक अन्य हत्याकांड नगर थाना कांड संख्या 287/14 में भी वह नामजद आरोपित था. 2014 में ही रंगदारी मामला नगर थाना कांड संख्या 446/14 में भी गौरव आरोपित बनाया गया था. राहुल के विरुद्ध मधुपुर थाना कांड संख्या 03/16 भादवि की धारा 399, 402, आर्म्स एक्ट का मामला मधुपुर थाना कांड संख्या 04/16 और नगर थाना कांड संख्या 298/16 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है. इन मामलों में राहुल पूर्व में जेल भी गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >