प्रभात खबर के गांव झिकटी को मिले और बिजली के 53 पोल

सारवां: प्रभात खबर के गांव झिकटी के पांच टोलों के ग्रामीण मूलभूत समस्या से जूझ रहे थे. उन लोगों को न तो बिजली नसीब थी और न ही गांव जाने के लिये एक अदद सड़क. सिंचाई व पेयजल तो भगवान भरोसे था. प्रभात खबर के गोद लिये जाने के बाद गांव की समस्या का समाधान […]

सारवां: प्रभात खबर के गांव झिकटी के पांच टोलों के ग्रामीण मूलभूत समस्या से जूझ रहे थे. उन लोगों को न तो बिजली नसीब थी और न ही गांव जाने के लिये एक अदद सड़क. सिंचाई व पेयजल तो भगवान भरोसे था. प्रभात खबर के गोद लिये जाने के बाद गांव की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तय किया जा रहा है. गांव के लोगों के इलाज को लेकर झिकटी गांव में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से ने तीन बार कैंप लगा कर इलाज व दवा का वितरण किया गया. मंत्री रणधीर सिंह दो बार गांव पहुंचे व गांव के विकास को लेकर हर सहयोग का वादा ग्रामीणों से किया. उन्होंने 50 बिजली के खंभे दिये.

शेष क्षेत्र के विधायक बादल ने शनिवार को पूरा कर दिया. उन्होंने अपनी देखरेख में 53 बिजली के पोल वाहन से मंगवाये ताकि ताकि वादे के अनुसार इस साल के अंत तक पांचों टोलों में रोशनी पहुंच सके.

वहीं पोल की दूसरी खेप गांव पहुंचने से झिकटी गांव के ग्रामीणों में आस जगी कि अब उनके यहां बिजली निश्चित रूप से जल जायेगी. ग्रामीणो‍ं ने पोल उतरते देख खुशी का इजहार किया. विधायक की पहल पर दो ट्रांसफॉर्मर भी गांव को भेजे जा चुके हैं. इस अवसर पर मुखिया सरोज पासवान, पंसस प्रमोद यादव, समाजसेवी मुबारक अंसारी, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सुबोध यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश ठाकुर, दिवाकर वर्मा, पंकज कुमार, विनोद वर्मा, डबलू वर्मा, रोहित यादव, सिकंदर यादव, राजेंद्र यादव, मंटू तुरी, राजेश वर्मा, दीपक झा, प्रमोद यादव, राजकुमार यादव, रौशन राय, छोटी वर्मा, राजेश वर्मा, विकास वर्मा, पुतल तुरी आदि ने विधायक बादल व प्रभात खबर को धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >