हवाई अड्डा के विस्थापितों को देना होगा केवाइसी : एसइ

देवघर : कुंडा इलाके में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. हाल के दिनों में हवाई अड्डा निर्माण के लिए जमीन का विस्तारीकरण कर घेराबंदी की गयी है. इसी क्रम में कुंडा हवाई अड्डा विस्तारीकरण में जिन दो दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है, उन मकानों […]

देवघर : कुंडा इलाके में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. हाल के दिनों में हवाई अड्डा निर्माण के लिए जमीन का विस्तारीकरण कर घेराबंदी की गयी है. इसी क्रम में कुंडा हवाई अड्डा विस्तारीकरण में जिन दो दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है, उन मकानों के बिजली बिल आने की सूचना से कनेक्शन रखने वाले विस्थापितों में संशय की स्थिति कायम हो गयी है.

बकाये की स्थिति में विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने का भी भय उन्हें सता रहा है. विस्थापितों की बिल संबंधी चिंता की जानकारी होने पर विद्युत अंचल, देवघर के विद्युत अधीक्षण अभियंता(एसइ) शुभंकर झा ने बताया कि कुंडा हवाई अड्डा विस्थापितों को अपने बिजली मीटर से संबंधित अंतिम बिल की कॉपी अौर केवाइसी विभागीय कार्यालय में जमा करना होगा. इसके बाद फाइनली लाइन डिस्कनेक्ट किया जा सकेगा.

विभागीय पदाधिकारी करेंगे सर्वे
एसइ ने बताया कि उपरोक्त समस्या के त्वरित निष्पादन के लिए सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को संबंधित इलाके में सर्वे करने का निर्देश दिया है. सर्वे का काम पूरा होने के बाद भी विद्युत उपभोक्ताअों को केवाइसी जमा करना ही होगा. तभी कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >