साइबर आरोपित की तलाश में पहुंची राजस्थान पुलिस

देवघर : साइबर आरोपित की तलाश में राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के चंदवाजी थाना की पुलिस शुक्रवार को देवघर पहुंची. यहां नगर थाना से संपर्क कर आरोपित के मोबाइल कैफ में अंकित आरोपित के नाम-पता के बारे में जानकारी ली. इसके बाद राजस्थान पुलिस की दो सदस्यीय पुलिस टीम करौं थाना के लिए रवाना […]

देवघर : साइबर आरोपित की तलाश में राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के चंदवाजी थाना की पुलिस शुक्रवार को देवघर पहुंची. यहां नगर थाना से संपर्क कर आरोपित के मोबाइल कैफ में अंकित आरोपित के नाम-पता के बारे में जानकारी ली. इसके बाद राजस्थान पुलिस की दो सदस्यीय पुलिस टीम करौं थाना के लिए रवाना हो गयी.

पूछे जाने पर राजस्थान पुलिस की छापेमारी टीम ने बताया कि आरोपित ने चंदवाजी थाना क्षेत्र निवासी सुमित्रा देवी को मोबाइल पर कॉल कर अपने को बैंक अधिकारी बताया था और एटीएम नंबर-पिन की जानकारी लेने के बाद डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली थी. इस संबंध में सुमित्रा ने चंदवाजी थाना कांड संख्या 05/17 भादवि की धारा 419, 420 व आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. मोबाइल नंबर के डिटेल्स के आधार पर चंदवाजी थाना की पुलिस करौं थाना क्षेत्र के सालतर निवासी नंदलाल महरा की खोज में पहुंची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >