जसीडीह इलाके में छह घंटे बिजली रहेगी गुल

देवघर. सड़क चौड़ीकरण को लेकर जसीडीह इलाके में बिजली के पोल शिफ्ट किये जायेंगे. इस वजह से जसीडीह पावर सब स्टेशन के अंतर्गत डाबरग्राम चार नंबर फीडर क्षेत्र में शुक्रवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी विद्युत विभाग के जेई सुरेंद्र गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि जसीडीह स्थित चकाई मोड़ से […]

देवघर. सड़क चौड़ीकरण को लेकर जसीडीह इलाके में बिजली के पोल शिफ्ट किये जायेंगे. इस वजह से जसीडीह पावर सब स्टेशन के अंतर्गत डाबरग्राम चार नंबर फीडर क्षेत्र में शुक्रवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी विद्युत विभाग के जेई सुरेंद्र गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि जसीडीह स्थित चकाई मोड़ से होकर रेलवे अोवरब्रीज के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है.

इस दौरान कई बिजली पोल सड़क के बीच में आ रहे हैं. पथ निर्माण विभाग की अोर से उन सभी पोल को हटा कर अन्यत्र शिफ्ट करने की अपील की गयी है. इसके अलावा जसीडीह बाजार क्षेत्र में कुछ जगहों पर मरम्मत की भी योजना है.

इसे देखते हुए बिजली विभाग की अोर से डाबरग्राम चार नंबर फीडर इलाके में दिन के 10 बजे से संध्या चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं जसीडीह बाजार इलाके में भी आंशिक रूप से बिजली बंद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >