अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत

देवघर : कुंडा थानांतर्गत पांडेय दुकान के समीप गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 53 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. बताया जाता है कि उक्त अधेड़ किसी वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया था. मामले की सूचना पाकर कुंडा थाना की पुलिस पहुंची और उसे इलाज के […]

देवघर : कुंडा थानांतर्गत पांडेय दुकान के समीप गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 53 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. बताया जाता है कि उक्त अधेड़ किसी वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया था.

मामले की सूचना पाकर कुंडा थाना की पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया. कुछ देर तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि उक्त व्यक्ति के सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी थी. कुंडा थाना की पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. जानकारी हो कि इससे पूर्व बुधवार रात में कुंडा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर चौक पर ट्रक ने सब्जी विक्रेता को रौंद दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >