प्रभार के बाद सबसे पहले उन्होंने गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राअों को छात्रवृति भुगतान करने की पहल की. मगर अॉनलाइन डाटा अपलोड में टेक्निकल समस्या के कारण सत्र 2016-17 के लिए चिह्नित जिले के 1.31 लाख स्कूली छात्र-छात्राअों को कल्याण विभाग से छात्रवृति देने की पहल हुई. मगर उसमें से तकरीबन 87 हजार छात्र-छात्राअों को छात्रवृति भुगतान की ही जा सकी. जबकि 41921 छात्रों की डाटा सही अपलोड न होने की वजह से छात्रवृति नहीं दी जा सकी.
छात्रों का सही डाटा नहीं, छात्रवृत्ति भेजने में हो रही समस्या
जसीडीह: जिले के स्कूली छात्र-छात्राअों का सही डाटा अॉनलाइन अपलोड न होने से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि भुगतान करने में विलंब हो रही है. इस बात का खुलासा कल्याण विभाग की अोर से जिले के सभी बीइअो को भेजे गये पत्र से हुआ है. दरअसल 31 अक्तूबर 2017 को तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी अगापित […]

जसीडीह: जिले के स्कूली छात्र-छात्राअों का सही डाटा अॉनलाइन अपलोड न होने से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि भुगतान करने में विलंब हो रही है. इस बात का खुलासा कल्याण विभाग की अोर से जिले के सभी बीइअो को भेजे गये पत्र से हुआ है. दरअसल 31 अक्तूबर 2017 को तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी अगापित टेटे के सेवानिवृति के बाद डीसी के निर्देश पर जियाडा के सचिव अनिलसन लकड़ा को कल्याण विभाग का प्रभार मिला.
कहते हैं कल्याण पदाधिकारी
जिले के 1.31 लाख में से 41,921 छात्रों के डाटा में से अब तक सिर्फ 719 छात्रों का डाटा सही तरीके से अपलोड हुआ है. डाटा अपलोड होने के बाद एनपीसीआइ की और से जांच की जाती है. त्रुटि पायी गयी है. इसके लिए जिले के सभी बीइइओ को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों का बैंक खाता नंबर व आधारकार्ड की सही-सही जानकारी देते हुए दोबारा डाटा में सूचना अपलोड कराने का आदेश दिया है. ताकि जल्द से जल्द छात्रों को छात्रवृति की राशि मिल सके.
– अनिलशन लकड़ा, जिला प्रभारी कल्याण पदाधिकारी, देवघर