मंडल कारा में ढाई घंटे तक अौचक निरीक्षण, कुछ खास नहीं लगा हाथ
देवघर : मंडल कारा अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने मंडल कारा में अौचक निरीक्षण किया. इससे पूर्व उन्होंने एसपी सुजाता कुमारी वीणापानी को पूरे मामले की जानकारी देने के बाद आवश्यक बल की मांग की. एसपी के निर्देश पर डाबरग्राम पुलिस लाइन से डेढ़ दर्जन से अधिक जिला बल के जवान मंडल कारा पहुंचे अौर जेल […]
देवघर : मंडल कारा अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने मंडल कारा में अौचक निरीक्षण किया. इससे पूर्व उन्होंने एसपी सुजाता कुमारी वीणापानी को पूरे मामले की जानकारी देने के बाद आवश्यक बल की मांग की. एसपी के निर्देश पर डाबरग्राम पुलिस लाइन से डेढ़ दर्जन से अधिक जिला बल के जवान मंडल कारा पहुंचे अौर जेल अधीक्षक के साथ अौचक निरीक्षण में भरपूर सहयोग करते हुए पड़ताल की.
कारा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी मंडल कारा के अंदर बंदियों के परिजन व असमाजिक सहयोगी गांजा-भांग के अलावा नशीले पदार्थ की पोटली बनाकर बड़ी मात्रा में जेल के अंदर फेंके हैं. सूचना के बाद अधीक्षक सक्रिय हुए अौर उन्होंने एसपी-डीसी से संपर्क कर फोर्स की मांग की.
बाद में फोर्स के सहयोग से कारा के हर वार्ड में निरीक्षण किया. इस दौरान सीढ़ी लगाकर कारा की चहारदीवारी के उपर भी चढ़ कर जांच की गयी. दोपहर 1.30 बजे से शाम चार बजे तक चले इस 2.30 घंटे के अभियान में जेल अधीक्षक व जवानों को कुछ खास हाथ नहीं लगा. बाद में उन्होंने पूरे निरीक्षण की जानकारी डीसी-एसपी समेत जेल मुख्यालय को भी दी.
कहती हैं एसपी
गुप्त सूचना मिली थी कि मंडल कारा के बंदियों को नशीले पदार्थ की आपूर्ति की गयी है. सूचना मिलते ही कारा अधीक्षक को जांच कराने का निर्देश दिया गया. मगर घंटो चले निरीक्षण के बाद भी कुछ खास नहीं मिला.