क्राइम l हरिहरबाड़ी निवासी मनीष झा पर एफआइआर दर्ज, तलाशी में छापेमारी
पुनसिया खपरोडीह मुहल्ले से बरामदगी
खाली जमीन पर चहार-दीवारी के अंदर रखी गयी थी शराब की खेप
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
मोहनपुर : मोहनपुर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. थाना क्षेत्र के पुनसिया खपरोडीह मुहल्ले में एक चहारदीवारी के अंदर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गयी है. यह चहारदीवारी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी मनीष झा की है. मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के बयान पर मनीष झा पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 340/17 धारा 272, 273, आपीसी 47 ए उत्पात अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज किया गया है. पुलिस ने मनीष झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है.
अहले सुबह पुलिस ने की कार्रवाई : पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि खपरोडीह में एक चहारदीवारी के अंदर शराब की बड़ा खेप आयी है. सूचना के बाद थाना प्रभारी सहित पुलिस बल सुबह करीब चार बजे खपरोडीह पहुंचे. वहां देखा कि एक चहारदीवारी के अंदर तिरपाल से ढंक कर विदेशी शराब की बोतलें रखी गयी थी. वहां कोई घर नहीं था. पहले तो पुलिस आश्चर्यचकित हुई कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब यहां क्यों रखी गयी थी. पुलिस को छानबीन में पता चला कि इस चहारदीवारी से रात में पैकिंग कर वाहन के जरिये शराब बिहार भेजने की तैयारी थी.
रात में पैकिंग कर शराब बिहार भेजने की थी तैयारी
क्या-क्या हुआ बरामद
बरामद विदेशी शराब में 375 एमएल आरएस -11 पेटी, आइबी 180 एमएल-44 पेटी, 375 एमएल 19 पेटी शामिल है.
