विभाग को नहीं मिला रहा 88.19 लाख का उपयोगिता प्रमाण पत्र

देवघर : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय देवघर द्वारा एसी बिल से जिला कोषागार से वित्तीय वर्ष 08-09 एवं 09-10 में 1,65,40,900 रुपये की निकासी की गयी. दोनों ही वित्तीय वर्ष में निकासी की गयी राशि में से 88,19,260 रुपये का डीसी बिल जमा नहीं किया गया है. पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महालेखाकार […]

देवघर : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय देवघर द्वारा एसी बिल से जिला कोषागार से वित्तीय वर्ष 08-09 एवं 09-10 में 1,65,40,900 रुपये की निकासी की गयी. दोनों ही वित्तीय वर्ष में निकासी की गयी राशि में से 88,19,260 रुपये का डीसी बिल जमा नहीं किया गया है. पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महालेखाकार विभाग झारखंड द्वारा पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है. महालेखाकार विभाग के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर द्वारा पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधीक्षक से 88.19 लाख रुपये का डीसी बिल व उपयोगिता प्रमाण पत्र एक पखवारे के अंदर महालेखाकार झारखंड को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

इधर, महालेखाकार विभाग की आपत्ति के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. अब जिला कार्यालय में उपयोगिता प्रमाण पत्रों की खोज की जा रही है. विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसी बिल द्वारा निकासी की गयी राशि का खर्च से संंबंधित ब्योरा जानने के लिए प्रखंड कार्यालय के फाइलों को खंगाला जा रहा है. इससे पहले स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड द्वारा पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >