छत्तीसगढ़ व पंजाब पुलिस ने चितरा व पालोजोरी में की छापेमारी, साइबर ठगी के आठ आरोपित गिरफ्तार

पालोजोरी: पालोजोरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बांधडीह व गढ़सरा गांव से दो साइबर आरोपितों को पकड़ा है. इनके तार करमाटांड़ के अलखचुआं गांव से भी जुड़े हुए हैं. थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बांधडीह गांव के हुसैन अंसारी के पुत्र जमिलु रहमान व गढ़सरा गांव के इस्माइल अंसारी […]

पालोजोरी: पालोजोरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बांधडीह व गढ़सरा गांव से दो साइबर आरोपितों को पकड़ा है. इनके तार करमाटांड़ के अलखचुआं गांव से भी जुड़े हुए हैं. थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बांधडीह गांव के हुसैन अंसारी के पुत्र जमिलु रहमान व गढ़सरा गांव के इस्माइल अंसारी के पुत्र ताजुद्दीन शेख को गिरफ्तार कर किया है.

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने साइबर क्राइम में अपनी संलिप्तता भी स्वीकारी है. कहा कि ताजुद्दीन शेख पालोजोरी में ताज मोबाइल के नाम से एक मोबाइल दुकान मधुपुर रोड में चलाता है. इसी दुकान में जमिलु रहमान काम करता है. जमीलु रहमान ने बैंक में अपना खाता खोला और एटीएम भी लिया. जिसके बाद उसने अपना खाता व एटीएम कार्ड ताजुद्दीन शेख को दे दिया.

वहीं ताजुद्दीन शेख ने भी अपने नाम से बैंक खाता खुलवाया और इन्हीं दोनों के बैंक खाते में करमाटांड़ के अलखचुआं गांव के रहने वाले कलीम अंसारी साइबर अपराध को अंजाम देते हुए दूसरे के खाते से पैसे उड़ा कर इन दोनों के बैंक खाते मे ट्रांसफर करता था. इसके बाद खाते में जमा हुई राशि को ताजुद्दीन शेख एटीएम के माध्यम से निकासी कर लेता था. थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों के खाते में लगभग ढाई से तीन लाख रुपये की अवैध जमा व निकासी हुई है. आरोपितों के पास से पुलिस ने एसबीआइ, बीओआइ व वनांचल ग्रामीण बैंक के पासबुक के अलावा पांच एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल, जिसमें बैंक ट्रांजेक्शन का मैसेज जाता था, तीन सिम, वोटर आइ कार्ड आदि भी जब्त किये हैं.
पंजाब व करमाटांड़ से जुड़ा है मामला
इस संबंध में पालोजोरी थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के तार करमाटांड़ से जुड़े हैं. साइबर अपराध का मामला पंजाब से भी जुड़ा है. बताया कि पंजाब के एसोर्न थाना में कमलेश सिंह ने ऑनलाइन साइबर अपराध का मामला दर्ज कराया था. दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में 50 हजार रुपये साइबर अपराधी द्वारा उड़ाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद साइबर सेल के छानबीन में जिस खाते में राशि जमा हुई थी, उसे वेरिफाई किया गया. उसके बाद दोनों को पकड़ा गया है. वहीं पकड़े गये युवकों ने इस मामले में करमाटांड़ के एक अन्य युवक द्वारा राशि जमा करने की बात स्वीकारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >